Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
पुष्कर की दुर्दशा के लिए विधायक सुरेश रावत जिम्मेदार : नसीम अख्तर - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer पुष्कर की दुर्दशा के लिए विधायक सुरेश रावत जिम्मेदार : नसीम अख्तर

पुष्कर की दुर्दशा के लिए विधायक सुरेश रावत जिम्मेदार : नसीम अख्तर

0
पुष्कर की दुर्दशा के लिए विधायक सुरेश रावत जिम्मेदार : नसीम अख्तर

अजमेर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष, पूर्व शिक्षा राज्यमंत्री नसीम अख्तर इंसाफ ने पुष्कर विधायक सुरेश सिंह रावत पर पुष्कर की दुर्दशा के लिए जिम्मेदार ठहराया है।

पुष्कर की पूर्व विधायक नसीम अख्तर इंसाफ ने आज पुष्कर में पत्रकारों से बातचीत में रावत को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि उन्होंने तत्कालीन मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के समक्ष पुष्कर की 99.99 प्रतिशत समस्याओं का समाधान किए जाने का दावा किया था। जब उनके हिसाब से पुष्कर में कोई समस्या बची ही नहीं तो फिर वह आज प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ किस मुंह से हल्लाबोल अभियान चला रहे हैं।

उन्होंने कहा कि विधायक रावत ने एक पुस्तिका के जरिए पुष्कर विधानसभा क्षेत्र में 2600 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का दावा किया था। यदि वाकई उन्होंने इतने हजार करोड़ के विकास कार्य करा दिए तो फिर आज तीर्थराज पुष्कर की दुर्दशा क्यों हो रही है।

उन्होंने कहा कि पुष्कर के बाजार, बस्ती, कॉलोनियां, गली मोहल्ले बुरी तरह से अस्त व्यस्त हैं। यहां तक की पवित्र पुष्कर सरोवर में गंदा पानी जा रहा है जिसका समाधान आज तक नहीं हुआ।

उन्होंने कहा कि विधायक रावत केवल आरोप लगाना जानते है। वे दो बार विधायक रहे चुके हैं। दस सालों के अपने कार्यकाल में उन्होंने कुछ नहीं किया। यहां तक की पुष्कर नगरपालिका बोर्ड में भी दस सालों से भाजपा बोर्ड का कब्जा है। फिर पुष्कर की दुर्दशा के लिए कांग्रेस सरकार कैसे जिम्मेदार हो सकती है।

नसीम अख्तर ने पुष्कर की आमजन समस्याओं के साथ साथ यहां के विकास कार्यों के नहीं होने का जिम्मेदार भाजपा को बताया तथा मांग की कि दस साल के संपूर्ण कार्यकाल की जांच होनी चाहिए ताकि वस्तु स्थिति सामने आ सके क्योंकि पुष्कर विकास कार्यों में पिछड़ा हुआ है और यहां के विकास कार्य भी ठप है। आखिर 2600 करोड़ रुपए के विकास कार्य का पैसा कहां गया।