Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
विपक्ष के नेताओं की नीयत और नीति में खोट : वसुंधरा राजे - Sabguru News
होम Breaking विपक्ष के नेताओं की नीयत और नीति में खोट : वसुंधरा राजे

विपक्ष के नेताओं की नीयत और नीति में खोट : वसुंधरा राजे

0
विपक्ष के नेताओं की नीयत और नीति में खोट : वसुंधरा राजे

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने केन्द्र में विपक्ष के नेताओं पर उनकी नीयत और नीति में खोट होने का आरोप लगाते हुए कहा है कि ये सिर्फ राजनीतिक फायदे के लिए बड़ी बड़ी बातें करते हैं।

राजे ने संसद में मानसून सत्र के पहले दिन ही हंगामा करने पर आज अपनी प्रतिक्रिया में यह बात कही। उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता जो सिर्फ़ राजनीतिक फ़ायदे के लिए बड़ी-बड़ी बातें करते है, उनकी नीयत और नीति में कितना खोट है, यह फिर से स्पष्ट हो गया।

उन्होंने कहा कि विपक्ष ने नए मंत्रिमंडल, जिसमें दलित, अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) और महिलाओं को बड़ी जगह मिली है उसका सदन में परिचय तक नहीं होने दिया। यह सरकार का नहीं, देश का अपमान है।

राजे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार पहले दिन से दलितों, वंचितों और महिलाओं को समर्पित रही है। मोदी के मंत्रिमंडल से लेकर उनकी हर नीति में ये बात प्रतिलक्षित होती है। मोदीजी के मंत्रिमंडल में दलित, ओबीसी वर्ग और महिलाओं को बड़ी संख्या में प्रतिनिधित्व दिया गया है।