Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
पूर्व केंद्रीय मंत्री ऑस्कर फर्नांडिस की हालत गंभीर - Sabguru News
होम Karnataka Bengaluru पूर्व केंद्रीय मंत्री ऑस्कर फर्नांडिस की हालत गंभीर

पूर्व केंद्रीय मंत्री ऑस्कर फर्नांडिस की हालत गंभीर

0
पूर्व केंद्रीय मंत्री ऑस्कर फर्नांडिस की हालत गंभीर

मंगलुरु। कर्नाटक में मंगलुरु के येनेपोया अस्पताल में भर्ती पूर्व केंद्रीय मंत्री ऑस्कर फर्नांडिस की हालत गंभीर बनी हुई है।

येनेपोया अस्पताल के डॉक्टरों ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि घर में गिरने की वजह से फर्नांडिस के मस्तिष्क में चोट आई हैं और उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया है।

पूर्व मंत्री एम बी पाटिल ने अस्पताल जाकर फर्नांडिस के स्वास्थ्य की जानकारी ली और कहा कि विशेषज्ञ डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं और उन्हें सबसे अच्छा इलाज मुहैया कराया जाएगा।

इस बीच, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बी जनार्दन पुजारी भी पूर्व केंद्रीय मंत्री के स्वास्थ्य की जानकारी लेने अस्पताल पहुंचे। पुजारी ने मीडिया कर्मियों से कहा कि ईश्वर मदद करेंगे और ऑस्कर स्वस्थ हो जाएंगे। इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पार्टी नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने भी फर्नांडिस के स्वास्थ्य की जानकारी ली है।