Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Foundation Fior di Loto India helping girls in pushkar-दीपावली के उपहार में फैंसी ड्रेस पाकर खिले बालिकाओं के चेहरे - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer दीपावली के उपहार में फैंसी ड्रेस पाकर खिले बालिकाओं के चेहरे

दीपावली के उपहार में फैंसी ड्रेस पाकर खिले बालिकाओं के चेहरे

0
दीपावली के उपहार में फैंसी ड्रेस पाकर खिले बालिकाओं के चेहरे

अजमेर/पुष्कर। पुष्कर में सेवा कार्यों से जुडी विदेशी संस्था फाउंडेशन फियोर दी लोटो इण्डिया ने शनिवार को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के उद्देश्य को साकार करते हुए 609 बालिकाओं को दीपावली का शानदार उपहार प्रदान किया।

माली मंदिर में आयोजित समारोह में जयपुर के म्यूजियम दी सिटी पैलेस की ट्रस्टी रमा दत्त , दैनिक नवज्योति के प्रधान संपादक दीनबंधु चौधरी और संस्था संस्थापिका मारा सान्द्री ने बालिकाओं को फेन्सी ड्रेस भेंट की।

इसके अलावा तहत 31 वयोवृद्ध महिलाओं को पेंशन, 60 लोगों को खाद्य सामग्री एवं आवश्यकता की वस्तुएं भेट की गईं। समारोह को संबोधित करते हुए रमा दत्त ने संस्था के कार्यो की तारीफ़ करते हुए इसे सबसे बड़ा सेवा का कार्य बताया।

यह संस्था बीते करीब 15 साल से बालिकाओं को निशुल्क शिक्षा प्रदान कराने के साथ-साथ गरीब लोगों को आवास, पेंशन और जररूत की सामग्री उपलब्ध कराकर जनकल्याण के कार्य में जुटी है।

संस्था अब तक गरीब परिवारों को 18 आवास, बालिकाओं की उच्च शिक्षा के लिए सम्पूर्ण खर्च, आर्थिक रूप से कमजोर गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों का निशुल्क इलाज करा चुकी है। संस्था के अध्यक्ष दीपु महर्षि ने सभी अथितियों का स्वागत सम्मान किया।