Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
four college students drown at kharghar waterfall navi mumbai - Sabguru News
होम Headlines नवी मुंबई के खारघर झरने में 4 कॉलेज छात्रायें डूबीं

नवी मुंबई के खारघर झरने में 4 कॉलेज छात्रायें डूबीं

0
नवी मुंबई के खारघर झरने में 4 कॉलेज छात्रायें डूबीं
navi mumbai four college students drown at kharghar waterfall
navi mumbai four college students drown at kharghar waterfall
navi mumbai four college students drown at kharghar waterfall

मुंबई | नवी मुंबई के नेरूल स्थित एसआईईएस कालेज की चार छात्रायें खारघर के पंडावखड़ा पहाड़ी के समीप झरने में शनिवार को पिकनिक मनाने के लिए गयी थी जहां उनकी डूबने से मौत हो गयी।

दमकल अधिकारियों के अनुसार पूर्वाह्न 11 बजे यह घटना हुयी थी। अब तक दो लड़कियों के शव बरामद किये गये हैं। अन्य छात्राओं को खोजने का काम जारी है। दो बरामद शवों में से एक की शिनाख्त 19 वर्षीय नेहा जैन (चेंबूर नाका) के रूप में हुयी है। दूसरी की पहचान की कोशिश की जा रही है।