Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
नशे की सप्लाई के बदले में बनाते थे शारीरिक संबंध, 4 पर रेप केस दर्ज
होम Chandigarh नशे की सप्लाई के बदले में बनाते थे शारीरिक संबंध, 4 पर रेप केस दर्ज

नशे की सप्लाई के बदले में बनाते थे शारीरिक संबंध, 4 पर रेप केस दर्ज

0
नशे की सप्लाई के बदले में बनाते थे शारीरिक संबंध, 4 पर रेप केस दर्ज
four drug addicts booked for 'rape' in Punjab
four drug addicts booked for 'rape' in Punjab
four drug addicts booked for ‘rape’ in Punjab

मोगा। पंजाब की मोगा पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ एक तलाकशुदा महिला को नशीले पदार्थों की आपूर्ति के बदले जबरन शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में बलात्कार का मामला दर्ज किया है।

जांच अधिकारी कुलविंदर कौर ने रविवार को बताया कि मामला कल दर्ज किया गया। महिला की शिकायत के अनुसार कुछ समय पहले तलाक के बाद वह घालोटी गांव में रहने लगीं तो मेजर सिंह, हमातो, सबा और बाबा के संपर्क में आईं जो नशे के आदी थे और उन्हें भी नशीले पदार्थों की आपूर्ति करने लगे।

शिकायत के अनुसार आरोपियों ने नशीले पदार्थों की आपूर्ति के महिला से बदले जबरन शारीरिक संबंध बनाए। पुलिस के अनुसार मामला दर्ज कर लिया गया है हालांकि किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है और पीड़िता को नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया गया है।