Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
four indian among 157 killed in Ethiopia Airlines crash-इथोपियन विमान हादसे में मरने वालों में चार भारतीय - Sabguru News
होम Latest news इथोपियन विमान हादसे में मरने वालों में चार भारतीय

इथोपियन विमान हादसे में मरने वालों में चार भारतीय

0
इथोपियन विमान हादसे में मरने वालों में चार भारतीय
four indian among 157 killed in Ethiopia Airlines crash
four indian among 157 killed in Ethiopia Airlines crash
four indian among 157 killed in Ethiopia Airlines crash

आदिस अबाबा। इथोपिया के बिशोफ्तू में रविवार सुबह हुए विमान हादसे में मरने वाले 149 यात्रियों में चार भारतीय भी शामिल हैं।

इथोपियन एयरलाइंस के एक विमान ने सुबह 8.38 बजे यहां से केन्या के नैरोबी के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन छह मिनट बाद ही उसका संपर्क टूट गया और वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में सवार सभी 149 यात्री और चालक दल के आठ सदस्यों के मारे जाने की पुष्टि हुई है।

एयरलाइंस ने बताया कि मरने वाले यात्री 35 देशों के नागरिक हैं जिनमें चार भारतीय भी शामिल हैं। सबसे ज्यादा 32 यात्री केन्या से थे।

कनाडा के 18, इथोपिया के नौ, चीन, इटली और अमेरिका के आठ-आठ, फ्रांस और ब्रिटेन के सात-सात, मिस्र के छह, जर्मनी के पांच, स्लोवाकिया के चार, ऑस्ट्रेलिया, रूस और स्वीडन के तीन-तीन, स्पेन, इजराइल, मोरक्को और पोलैंड के दो-दो नागरिक इस हादसे में मारे गए हैं।

बेल्जियम, जिबूटी, इंडोनेशिया, आयरलैंड, मोजाम्बिक, नार्वे, रवांडा, सऊदी अरब, सूडान, सोमालिया, सर्बिया, टोगो, यूगांडा, यमन, नेपाल और नाइजीरिया के एक-एक नागरिक दुर्घटना का शिकार हुए हैं। इसके अलावा एक यात्री संयुक्त राष्ट्र का पासपोर्ट धारक था।

इथोपिया में विमान हादसा : 157 यात्रियों की मौत