Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
कोल्हापुर : सड़क हादसे में दो महिलाओं समेत चार लोगों की मौत - Sabguru News
होम India City News कोल्हापुर : सड़क हादसे में दो महिलाओं समेत चार लोगों की मौत

कोल्हापुर : सड़क हादसे में दो महिलाओं समेत चार लोगों की मौत

0
कोल्हापुर : सड़क हादसे में दो महिलाओं समेत चार लोगों की मौत

कोल्हापुर। महाराष्ट्र-कर्नाटक की सीमा पर पुणे-बेंगलूरू राष्ट्रीय राजमार्ग पर तवंडी घाट खंड में शुक्रवार सुबह हुई कार और कंटेनर की टक्कर में दो महिलाओं समेत एक ही परिवार के चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार एक परिवार के सदस्य एक कार से कर्नाटक राज्य के निपानी से मंगल कार्यालय में स्तवनिधि में एक शादी में शामिल होने के लिए जा रहे थे। तवंडी घाट खंड में मोड़ पर अमर होटल के सामने तेज गति से चल रही कार एक कंटेनर से टकरा गई। इस घटना में दो महिलाओं और दुल्हन के एक भाई समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, प्रभावित कार पूरी तरह से कंटेनर के नीचे दब गई।

पुलिस ने मृतक की पहचान छाया अडगोंडा पाटिल (55), अडगोंडा बाबू पाटिल (55), महेश देवगोंडा पाटिल (23) ष और चंपाताई मगदूम (80) के रूप में की है, जो सभी कर्नाटक राज्य की निपानी तहसील के बोरगांववाड़ी के निवासी हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद बेलगाम जिले के पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया।