Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
सोपोर में लश्कर-ए-तैयबा के चार आतंकवादी गिरफ्तार - Sabguru News
होम Headlines सोपोर में लश्कर-ए-तैयबा के चार आतंकवादी गिरफ्तार

सोपोर में लश्कर-ए-तैयबा के चार आतंकवादी गिरफ्तार

0
सोपोर में लश्कर-ए-तैयबा के चार आतंकवादी गिरफ्तार
Four Lashkar-e-Taiba terrorists arrested in Sopore
Four Lashkar-e-Taiba terrorists arrested in Sopore
Four Lashkar-e-Taiba terrorists arrested in Sopore

बारामूला। जम्मू-कश्मीर के सोपोर में सुरक्षा बलों के संयुक्त अभियान में लश्कर-ए-तैयबा के चार आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है।

आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय राइफल्स , जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों ने लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों की उपस्थिति की सूचना मिलने के बाद सोपाेर के अथोरा, चानपोरा, पुथकाह मुकाम समेत विभिन्न जगहों पर तलाश अभियान चलाया।

इस दौरान चार आतंकवादियों- इरफान खान, कैसर रहमान, सुहैल अहमद और इरफान मीर को गिरफ्तार किया गया। सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार आतंकवादियों ने कबूल किया है कि वे लश्कर-ए-तैयबा के लिए काम कर रहे थे और कई ग्रेनेड एवं अन्य तरह के हमलों में शामिल रहे हैं।