Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
कोटा : देह व्यापार के आरोप में चार विवाहित महिलाएं अरेस्ट - Sabguru News
होम Breaking कोटा : देह व्यापार के आरोप में चार विवाहित महिलाएं अरेस्ट

कोटा : देह व्यापार के आरोप में चार विवाहित महिलाएं अरेस्ट

0
कोटा : देह व्यापार के आरोप में चार विवाहित महिलाएं अरेस्ट

कोटा। राजस्थान में कोटा के बोरखेड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने चार महिलाओं को देह व्यापार के आरोप में गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक (शहर) विकास पाठक ने आज बताया कि पुलिस को कोटा के बोरखेड़ा थाना क्षेत्र के प्रतापनगर प्रथम के एक मकान में एक महिला द्वारा लड़कियों से वेश्यावृत्ति करवाने की सूचनाएं लगातार मिल रही थीं।

इस बारे में पुख्ता सूचना मिलने के बाद पुलिस की एक टोली गठित की गई जिसमें शामिल तीन पुलिसकर्मियों को कल शाम बोगस ग्राहक बनाकर उस महिला के आवास पर भेजा गया।

उन्होंने बताया कि वहां देह व्यापार की पुष्टि होने के बाद पुलिस दल ने मकान पर छापा मारकर चार महिलाओं रईसा बानू उर्फ चाची (50), सलमा उर्फ रशीदा बानो (22), नैना उर्फ निशा (24) और शबाना उर्फ मुस्कान (34) को हिरासत में ले लिया।

पूछताछ में पता चला कि वैश्यावृत्ति करने करवाने का यह धंधा रईसा बानो चलाती थी और वही इन महिलाओं को बुलाकर उनसे देह व्यापार करवाती थी। उससे जितने भी पैसे मिलते थे, उसका आधा हिस्सा वह रखती थी जबकि आधा हिस्सा इन महिलाओं को दिया जाता था। उन्होंने बताया कि सभी महिलाएं विवाहिता हैं और कोटा शहर के ही विभिन्न इलाकों में निवास करती हैं।