Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
four MPs contest in Rajasthan assembly elections-राजस्थान विधानसभा चुनाव में चार सांसदों की किस्मत दांव पर - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer राजस्थान विधानसभा चुनाव में चार सांसदों की किस्मत दांव पर

राजस्थान विधानसभा चुनाव में चार सांसदों की किस्मत दांव पर

0
राजस्थान विधानसभा चुनाव में चार सांसदों की किस्मत दांव पर

जयपुर। राजस्थान विधानसभा चुनाव में इस बार चार सांसद भी अपनी किस्मत आजमा रहे है इनमे तीन कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी का एक सांसद शामिल है।

कांग्रेस ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस में आए सांसद हरीश मीणा को भी विधानसभा का चुनाव लड़वाया है। भाजपा ने एक सांसद कर्नल सोनाराम को चुनाव लड़वाया है, जो बाड़मेर में कांग्रेस के मेवाराम जैन का मुकाबला कर रहे हैं।

अजमेर से भाजपा सांसद सांवरलाल जाट के निधन के बाद हुये उपचुनाव में जीतकर सांसद बने कांग्रेस के रघु शर्मा काे पार्टी ने केकड़ी सीट से चुनाव मैदान में उतारा है। यहां उनका मुकाबला भाजपा के राजेन्द्र विनायका से है। भाजपा ने यहां से विधायक शत्रुघन गौतम का टिकट काटकर विनायक को चुनाव लड़वाया है।

दौसा से भाजपा के सांसद हरीश मीणा टोंक जिले की देवली उनियारा से कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ रहे है। वह भाजपा को छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुये है। यहां श्री मीणा का मुकाबला भाजपा के राजेन्द्र गुर्जर से है।

इसी तरह अलवर से कांग्रेसी सांसद डा़ कर्ण सिंह विधानसभा चुनाव जिले के किशनगढबास से लड़ रहे है। अलवर से भाजपा के सांसद महन्त चांदनाथ के निधन के बाद हुए उपचुनाव में डा़ सिंह सांसद चुने गए लेकिन पार्टी ने उन्हें विधानसभा चुनाव में भी उतार दिया। भाजपा से दो बार विधायक रहे रामहेत यादव से सांसद का कड़ा मुकाबला है।