Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
अमरीका में विमान हादसा, चार लोगों की मौत - Sabguru News
होम World Europe/America अमरीका में विमान हादसा, चार लोगों की मौत

अमरीका में विमान हादसा, चार लोगों की मौत

0
अमरीका में विमान हादसा, चार लोगों की मौत

वाशिंगटन। अमरीका में उटाह प्रांत के फोर्क कैंयोन पर्वतीय क्षेत्र में एक छोटे विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से चार लोगों की मौत हो गई।

एसजीटी स्पेंसर कैन्नन नाम का यह विमान स्थानीय समय के अनुसार शुक्रवार सुबह आठ बजे बॉक्स एडर पार्क क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में विमान में सवार सभी चार लोगों की मौत हो गई। इस घटना की सूचना मिलने के बाद राहत एवं बचावकर्मियों की टीम मौके पर पहुंची और मलबा हटाने के काम में जुट गई। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

सड़क दुर्घटना में पांच की मौत, तीन घायल

कैरोलिना प्रांत के प्रमुख शहर शेर्लोट में राजमार्ग पर एक कार दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गयी और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय मीडिया के अनुसार दुर्घटना उत्तरी शेर्लोट में राजमार्ग संख्या 485 पर स्थानीय समायानुसार शुक्रवार शाम आठ बजे से कुछ ही देर पहले हुई। मीडिया द्वारा जारी तस्वीरों के अनुसार दुर्घटना में एक ट्रैक्टर ट्रेलर शामिल था। आपातकालीन चिकित्सा अधिकारियों ने बताया कि अभी तक पीड़ितों की पहचान नहीं हो सकी है और दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है।