Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Four people killed in road accidents in Devgarh - देवघर में सड़क हादसे में चार लोगों की मौत सात घायल - Sabguru News
होम Headlines देवघर में सड़क हादसे में चार लोगों की मौत सात घायल

देवघर में सड़क हादसे में चार लोगों की मौत सात घायल

0
देवघर में सड़क हादसे में चार लोगों की मौत सात घायल
Four people killed in road accidents in Devgarh
Four people killed in road accidents in Devgarh
Four people killed in road accidents in Devgarh

देवघर । झारखंड में देवघर जिले के सारवां थाना क्षेत्र के डाकाय जंगल के निकट आज दो वाहनों के बीच हुयी टक्कर में चार लोगों की मौत हो गयी तथा सात अन्य घायल हो गये।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि जिले के पालोजोरी थाना क्षेत्र के रांगाटांड गांव के कुछ लोग एक महिला का दाह संस्कार करने के लिये बुलेरो से बिहार के भागलपुर जा रहे थे तभी डाकाय जंगल के निकट तेज रफ्तार ट्रक ने बुलेरो में टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बुलेरो पर सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि सात अन्य घायल हो गये।

सूत्रों ने बताया कि मृतकों की पहचान राम सिंह , सीताराम मंडल , अनिल मंडल और सरजू मंडल के रूप में की गयी है। घायलों को देवघर स्थित स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के विरोध में उग्र लोगों ने घटनास्थल के निकट सारठ-देवघर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया है। पुलिस के वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेजा जा रहा है।