
बांदा। उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के जसपुरा क्षेत्र में रिश्ते के चाचा ने मासूम के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। खेत में घायल अवस्था में मिली मासूम की हालत गंभीर बनी हुई है।
पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि क्षेत्र के गांव में एक शादी में परिजनों के साथ शामिल होने आई एक चार वर्षीय मासूम को रिश्ते में चाचा लगने वाला बहला कर शनिवार रात खेत में ले गया और वहां पर दुराचार करने के बाद बेहोश पड़ी मासूम को छोड़कर भाग गया।
रविवार को जानकारी पर पुलिस ने मासूम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ धारा 376 एबी, आईपीसी 3/4 पॉस्को एक्ट के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की गई है।
पूर्व ग्राम सभा सदस्य ने लगाई फांसी
बांदा जिले के तिंदवारी क्षेत्र में एक पूर्व ग्राम सभा सदस्य ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।पुलिस सूत्रों ने बताया कि सैमरी गांव निवासी नवाब सिंह उर्फ लल्लू की शादी 10 वर्ष पूर्व हुई थी। शादी के एक वर्ष बाद ही पत्नी उसे छोड़कर मायके चली गई थी। इसी कारण वह मानसिक तनाव में था। तनाव के चलते उसका इलाज भी चल रहा था।
उन्होंने बताया कि लॉकडाउन के चलते उसका इलाज संभव नहीं हो सका। जिससे उसकी हालत अत्यधिक खराब हो गई और रविवार को तनाव की वजह से नवाब सिंह घर में फांसी लगा दी,जिससे उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
यह भी पढें
sabguru.com/18-22/ सबगुरु अजमेर हिन्दी न्यूज
Sabguru News in English अंग्रेजी न्यूज
सबगुरु फेसबुक पेज लाइक करें, हर पल रहें अपडेट
YouTube सबगुरु न्यूज चैनल के लिए यहां क्लीक करें
Sabguru बॉलीवुड न्यूज
Sabguru अजब गजब न्यूज
Sabguru स्पोर्टस न्यूज