Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
France Foreign Minister Jean Yeves will visit India on a two-day visit - फ्रांस के विदेश मंत्री जीन येव्स दो दिवसीय यात्रा पर आएंगे भारत - Sabguru News
होम Delhi फ्रांस के विदेश मंत्री जीन येव्स दो दिवसीय यात्रा पर आएंगे भारत

फ्रांस के विदेश मंत्री जीन येव्स दो दिवसीय यात्रा पर आएंगे भारत

0
फ्रांस के विदेश मंत्री जीन येव्स दो दिवसीय यात्रा पर आएंगे भारत
France Foreign Minister Jean Yeves will visit India on a two-day visit
France Foreign Minister Jean Yeves will visit India on a two-day visit
France Foreign Minister Jean Yeves will visit India on a two-day visit

नयी दिल्ली । फ्रांस के विदेश मंत्री जीन येव्स ली ड्राएन दो दिन की शुक्रवार को भारत यात्रा पर आएंगे और यहां शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मुलाकात करेंगे।

सूत्रों के अनुसार फ्रांस के विदेश मंत्री यहां मोदी और श्रीमती स्वराज के साथ बैठक कर द्विपक्षीय और अंतरराष्ट्रीय महत्व के विषयों पर चर्चा करेंगे।

इससे पहले शुक्रवार को ड्राएन मुंबई में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस से मुलाकात करेंगे। इसके बाद शनिवार को राजधानी दिल्ली में एडवांस कम्युटिंग के विकास के लिए अटोस और केंद्र के बीच समझौते पर हस्ताक्षर होंगे। फ्रांस के विदेश मंत्री केंद्रीय इलेक्ट्रानिक और आईटी मंत्री रवि शंकर प्रसाद से भी मुलाकात करेंगे। फ्रांस के विदेश मंत्री शनिवार को श्रीमती स्वराज के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद दोनों नेता साझा बयान भी जारी करेंगे।