Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
France India's important strategic partner Rajnath - Sabguru News
होम Headlines फ्रांस-भारत के बीच विशेष संबंध औपचारिकताओं से परे: राजनाथ सिंह

फ्रांस-भारत के बीच विशेष संबंध औपचारिकताओं से परे: राजनाथ सिंह

0
फ्रांस-भारत के बीच विशेष संबंध औपचारिकताओं से परे: राजनाथ सिंह
France-India special relationship beyond formalities Rajnath Singh
 France-India special relationship beyond formalities Rajnath Singh
France-India special relationship beyond formalities Rajnath Singh

पेरिस रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को कहा कि फ्रांस, भारत का महत्वपूर्ण सामरिक सहयोगी है और दोनों देशों के बीच विशेष संबंध औपचारिकताओं से परे हैं।

सिंह ने दो दिनों की फ्रांस यात्रा पर आज यहां पहुंचने पर ट्वीट किया,“ फ्रांस आकर प्रसन्नता महसूस हो रही है। यह महान देश भारत का महत्वपूर्ण सामरिक सहयोगी है और हमारे विशेष संबंध औचारिकता के बंधन से परे हैं।”

सिंह अपनी यात्रा के दौरान राफेल विमानों की पहली खेप हासिल करेंगे। वह फ्रांस के मेरिगनाक में एक समारोह के दौरान राफेल विमानों की खेप प्राप्त करेंगे। इस दौरान फ्रांस के रक्षा मंत्री फ्लारेंस पर्ली भी मौजूद रहेंगे।

इस दौरान वह फ्रांस के रक्षा मंत्री के साथ सालाना रक्षा वार्ता में भी हिस्सा लेंगे। फ्रांस यात्रा के दौरान सिंह राफेल से भी उड़ान भरेंगे। रक्षा मंत्री नौ अक्टूबर को फ्रांस के रक्षा उद्योग के अधिकारियों को भी संबोधित करेंगे।