Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
फ्रांसीसी फैशन लीजेंड पियरे कार्डिन का निधन - Sabguru News
होम World Europe/America फ्रांसीसी फैशन लीजेंड पियरे कार्डिन का निधन

फ्रांसीसी फैशन लीजेंड पियरे कार्डिन का निधन

0
फ्रांसीसी फैशन लीजेंड पियरे कार्डिन का निधन

पेरिस। विश्व प्रसिद्ध फ्रांसीसी फैशन डिजाइनर पियरे कार्डिन का 98 वर्ष की उम्र में न्यूइली-सुर-सीन के एक अस्पताल में मंगलवार को निधन हो गया।

फ्रेंच कला अकादमी ने मीडिया को यह जानकारी दी। कार्डिन फ्रांस के विख्यात डिजाइनर थे और विश्व-प्रसिद्ध फैशन ब्रांड के संस्थापक थे। वह 1922 में इटली में पैदा हुए और 1945 के बाद से पेरिस में रह रहे थे। वह अपने डिजाइन में ज्यामितीय आकृतियों का ज्यादा इस्तेमाल करते थे और उन्होंने कपड़ों से लेकर फर्नीचर तथा पेन से इत्र तक हर चीज डिजाइन की।

एक धनी शराब व्यापारी के बेटे कार्डिन का जन्म दो जुलाई, 1922 को वेनिस के पास हुआ था। वह जब दो वर्ष के थे, तभी उनका परिवार इटली से फ्रांस चला गया। कार्डिन ने केवल 14 वर्ष की उम्र में एक दर्जी के रूप में अपने काम की शुरुआत की, और 23 साल की उम्र में पेरिस चले गए।

उन्होंने आर्किटेक्चर की पढ़ाई की तथा पैक्विन फैशन हाउस और एल्सा शिआपरेली के साथ काम किया। पेरिस में उन्होंने फिल्म निर्देशक जीन कोक्ट्यू से मुलाकात की और 1946 की फिल्म ‘ला बेले एट ला बेटे’ के लिए मुखौटे और वेशभूषा डिजाइन करने में मदद की।

उन्हें 1946 में डायर के साथ फैशन उद्योग में पहली बार काम करने का मौका मिला, जहां उन्होंने द्वितीय विश्व युद्ध के बाद ‘न्यू फेमिनिन लुक’ पर एक पैटर्न कटर के रूप में काम किया। चार साल बाद उन्होंने थिएटर के लिए वेशभूषा डिजाइन करने के लिए खुद का फैशन हाउस खोला।

वर्ष 1981 में उन्होंने पेरिस के सबसे प्रसिद्ध नामों में से एक मैक्सिम रेस्तरां को दो करोड़ डॉलर से अधिक की राशि देकर खरीदा। कार्डिन का अंतरिक्ष के प्रति खासा आकर्षण था जो उन्हें नासा तक ले गया, जहां उन्होंने 1971 में अपोलो 11 अंतरिक्ष सूट पहना। ब्रुकलिन संग्रहालय ने 2019 में चांद पर पहली बार लैंडिंग के 50 साल पूरे होने पर कार्डिन के जीवन पर एक कार्यक्रम का मंचन किया।