

पेरिस। फ्रांस में एक न्यायाधीश ने सऊदी अरब के शाह सलमान बिन अब्दुल अजीज की बेटी के खिलाफ गिरफ्तारी का एक वारंट जारी किया है। इस मामले की जांच से जुड़े सूत्रों ने यह जानकारी दी। गिरफ्तारी का यह वारंट क्यों जारी किया गया इसके कारण का अभी तक पता नहीं चल सका है।
‘ली प्वाइंट’ नामक फ्रांस की एक साप्ताहिक पत्रिका के मुताबिक यह वारंट 2016 में हुयी एक घटना से संबंधित है। पत्रिका के अनुसार 2016 में सऊदी अरब के शहजादे मोहम्मद बिन सलमान की बहन शहजादी हस्सा बिंट सलमान के एक अंगरक्षक को उनके अपार्टमेंट के एक कर्मचारी को पीटने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया था।