Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
freshers party 2018 celebrations in savitri girls college ajmer-नृत्य और संगीत से सराबोर रही सावित्री गर्ल्स कॉलेज में फ्रेशर्स पार्टी - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer नृत्य और संगीत से सराबोर रही सावित्री गर्ल्स कॉलेज में फ्रेशर्स पार्टी

नृत्य और संगीत से सराबोर रही सावित्री गर्ल्स कॉलेज में फ्रेशर्स पार्टी

0
नृत्य और संगीत से सराबोर रही सावित्री गर्ल्स कॉलेज में फ्रेशर्स पार्टी

अजमेर। राजकीय सावित्री गर्ल्स कॉलेज में मंगलवार को नवनिर्वाचित छात्रासंघ की ओर से फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया गया। इस मौके पर रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई।

महाविद्याल के सभागार में फ्रेशर्स स्टूडेंट ने नृत्य, गीत आदि का प्रदर्शन किया। सीनियर्स छात्राओं ने जूनियर छात्राओं का तालियों की गडगडाहट के साथ जोरदार स्वागत किया। छात्रसंघ अध्यक्ष स्वाति आर्य ने बताया कि इस कार्यक्रम के जरिए महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं के बीच शैक्षणिक वातावरण तथा परस्परी सदभाव को बढावा देने का प्रयास किया गया है।

इस मौके पर आयोजित प्रतियोगिताओं ने सभी छात्राओं ने शिरकत की तथा विजेता छात्राओं का उत्साहवर्धन किया गया। छात्राओं ने राजस्थानी और पाश्चात्य शैली के नृत्यों की प्रस्तुति दी।