Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Fugitive Businessman Mehul Choksi, In Antigua, Surrenders Indian passport-मेहुल चोकसी ने भारतीय पासपोर्ट जमा कराया - Sabguru News
होम Delhi मेहुल चोकसी ने भारतीय पासपोर्ट जमा कराया

मेहुल चोकसी ने भारतीय पासपोर्ट जमा कराया

0
मेहुल चोकसी ने भारतीय पासपोर्ट जमा कराया

नई दिल्ली। करोड़ों रुपए का बैंक कर्ज लेकर फरार मेहुल चोकसी ने एंटीगुआ एंड बारबूडा की नागरिकता लेने के बाद गुयाना स्थित भारतीय उच्चायोग में अपना भारतीय पासपोर्ट जमा करा दिया है।

सूत्रों ने आज यहां बताया कि भारत सरकार चोकसी को देश में वापस लाने के लिए एंटीगुआ एंड बारबूडा की सरकार के साथ कूटनीतिक और कानूनी प्रयास जारी रखेगी।

कई माह पहले चोकसी के एंटीगुआ एंड बारबूडा की नागरिकता लेने की रिपोर्टें आई थीं लेकिन उसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई थी। जब भी कोई भारतीय नागरिक विदेशी नागरिकता ग्रहण करता है तो वह भारतीय पासपोर्ट को भारतीय मिशन में जमा करा देता है। इस प्रकार से चोकसी की नागरिकता को लेकर अटकलें खत्म हो गई हैं।