Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
funny jokes aug month girl and boy aur kalu and banta - Sabguru News
होम Humor कालू पहली बार 5 स्टार होटल में गया…

कालू पहली बार 5 स्टार होटल में गया…

0
कालू पहली बार 5 स्टार होटल में गया…
funny jokes apr month doctor and banta aur husband and wife
funny jokes aug month girl and boy aur kalu and banta
funny jokes aug month girl and boy aur kalu and banta

कालू पहली बार 5 स्टार होटल में गया…

झिझकते हुए चाय का आर्डर दिया….

कुछ ही मिनट में एक सजा धजा वेटर एक केतली में गर्म पानी,

एक केतली में दूध, एक चाय पत्ती का पाउच और थोड़े चीनी के क्यूब देकर चला गया…

कालू ने जैसे तैसे चाय बना कर पी ली…

थोड़ी देर बाद वेटर आया और पूछा : would u like to have anything more, sir?

कालू बोला:- इच्छा तो बिरयानी खाने की भी थी, पर रहने दो … मुझे बनाना नहीं आता !!!

===============================

कालू :- तुम ऑपरेशन कराए बिना ही हॉस्पिटल से क्यों भाग गए ?

बंता :- नर्स बार बार कह रही थी कि डरो मत, हिम्मत रखो, कुछ नहीं होगा..

ये तो बस एक छोटा सा ऑपरेशन है!

कालू :- तो इसमें डरने वाली कौन सी बात है ? सही तो कह रही थी नर्स !

बंता :- साले, वो मुझसे नहीं डॉक्टर से कह रही थी !!!

===============================

एक लड़का क्लास में लड़की को रोज चुपके चुपके देखा करता था,

एक दिन लड़का बोला – I Love You,

लड़की – अगर मैं भी I Love You बोलूँ, तो तुमको कैसा लगेगा?

लड़का – जानम, मैं तो ख़ुशी से मर जाऊँगा,

लड़की बड़ी चालाक निकली,

तिरछी नजर घुमा के बोली- जा नहीं बोलती, जी ले अपनी जिंदगी

===============================

दो लड़कियां आपस में बातें कर रहीं थी।
लाजो:- आज के बाद किसी भी लड़के पर विश्वास नहीं करुँगी।

सब साले झूठे, धोखेबाज़ और कमीने होते हैं।

काजल:- क्यों क्या हुआ? तेरे बॉयफ्रेंड ने तुझे कुछ कहा क्या?

लाजो:- नाम मत लो उस झूठे,

धोखेबाज़ का। मैं तो आज के बाद उसका मुंह भी नहीं देखूंगी।

काजल ने हैरानी से पूछा:- क्यों, ऐसा क्या हो गया?

क्या तुमने उसे किसी और लड़की के साथ पकड़ लिया है?

लाजो:- अरे नहीं, उसने मुझे मेरे दूसरे बॉयफ्रेंड के साथ देख लिया।

जबकि उसने मुझे कल कहा था कि वो कुछ दिनों के लिए शहर से बाहर जा रहा है।

===============================