Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
funny jokes dec month boy and girl aur banta and lajo - Sabguru News
होम Humor गप्पू ने बताया आदमी तब तक नहीं धोते बर्तन

गप्पू ने बताया आदमी तब तक नहीं धोते बर्तन

0
गप्पू ने बताया आदमी तब तक नहीं धोते बर्तन
funny jokes apr month teacher and student aur boy and girl
funny jokes dec month boy and girl aur banta and lajo
funny jokes dec month boy and girl aur banta and lajo

पप्पू- यार लड़कियां कितनी अजीब बात करती हैं।

बंटी- क्या हुआ?

पप्पू- यार मेरी गर्लफ्रेंड तैयार होने के लिए पार्लर जा रही थी। और… पार्लर जाने के लिए भी तैयार हुई।

============================

जब पति ने रोमांटिक बनकर जताया गुस्सा

पति- सजनी…अपनी जुल्फों को जरा संवार भी लिया करो ?

पत्नी ( शरमाते हुए )- आप भी ना…

पति- अगर अगली बार खाने में बाल आ गया तो सजनी से गजनी बना दूंगा।

============================

इंस्पेक्टर- तुम्हें किस जुर्म में सजा दी गई है।

पप्पू- बस साहब गवर्मेंट से कॉम्पटिशन हो गया था।

इंसपेक्टर- किस बात का?

पप्पू- साहब नोट छापने का।

============================

चांदनी रात में समझदार लोगो के पागल होने का सबूत

पत्नी- क्यों जी! क्या ये सच है कि चांदनी रातों में समझदार लोग भी पागल हो जाते हैं?

पति – हां, यह सच है! ऐसी ही चांदनी रात में मैंने तुमको प्रपोज किया था।

============================

छात्र ने बताया सोच और वहम में फर्क

अध्यापिका- सोच और वहम में क्या फर्क है?

छात्र – आप गुड लुकिंग हैं ये हमारी सोच है, और हम अभी बच्चे हैं ये आपका वहम है।

============================

जब बंटी ने कंप्यूटर के लिए मांगी कील

बंटी:- मुझे एक हथौड़ा और कील चाहिए

दुकानदार:- किस लिए?

बंटी:- मेरे कंप्यूटर के लिए

दुकानदार:- मगर कंप्यूटर में कील का क्या काम?

बंटी:- मुझे कंप्यूटर में विंडो लगानी है…

============================

पति-मेरा अंदाजा यह कह रहा है कि इस डिब्बे मे कोई खाने की चीज है।

पत्नी-अरे वाह मेरे पति परमेश्वर आप ने बिलकुल सही अंदाजा लगाया है इसमें मेरे नए सैंडल हैं।

============================

जज-तुम तलाक क्यों लेना चाहते हो?

पति-जी क्योंकि मैं अपनी पत्नी से संतुष्ट नही हूं।

पत्नी-जज साहब सारा मोहल्ला खुश है, बस पता नहीं इसे क्या चाहिए।

============================

गप्पू ने बताया आदमी तब तक नहीं धोते बर्तन

गप्पू- जानते हो भाई बीवी अगर मायके गई हो तो आदमी तब तक बर्तन नहीं धोता

बंटी- कब तक?

गप्पू- जब तक की चाय कढ़ाई में बनाने की नौबत न आ जाए।

============================

पप्पू- एक यार मेरी पत्नी ने दोबारा शादी करने का फैसला किया है, तुम्हें कारण पता है?

दोस्त- नहीं

पप्पू- क्योंकि मेरे साथ हुई शादी की फोटो पर कम लाइक्स मिले थे।

============================

एक लड़का अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने गया। कुछ बातचीत के बाद लड़की चाय बनाने गई।

लड़की का फोन सोफे पर था, लड़के ने सोचा देखता हूं

फोन में मेरा नंबर किस नाम से सेव है स्वीटू या जानू?

लड़के ने अपने फोन से मिस कॉल दिया, लड़की फोन पर उसका नाम लिखा था मुर्गा न. 5

============================