Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
funny jokes dec month kalu and banta aur wife and husband - Sabguru News
होम Humor संता को मुगलों ने पकड़ लिया और अकबर के पास ले गए

संता को मुगलों ने पकड़ लिया और अकबर के पास ले गए

0
संता को मुगलों ने पकड़ लिया और अकबर के पास ले गए
funny jokes apr month boyfriend and girlfriend aur raju and kajal
funny jokes dec month kalu and banta aur wife and husband
funny jokes dec month kalu and banta aur wife and husband

पति (मरते हुए)- आलमारी से तेरे सोने के गहने मैंने ही चुराए थे।

पत्नी- कोई बात नहीं जी।

पति- तेरे भाई ने जो एक लाख रुपये दिए थे, वो भी मैंने ही चुराए थे।

पत्नी- कोई बात नहीं जी।

पति- तेरी सारी महंगी साड़ी चुराकर मैंने अपनी प्रेमिका को दे दीं थी।

पत्नी- कोई बात नहीं जी। आपको चाय में जहर भी मैंने ही पिलाया है, सारे हिसाब पूरे हो गए अब।

============================

शादीशुदा औरत (पंडित से)- पंडित जी मेरे पति मुझसे हमेशा लड़ते रहते हैं।

घर में हमेशा अशांति रहती है। घर की शुखशांति के लिए मैं कौन सा व्रत रखूं?

पंडित जी- मौन व्रत रख लो, बेटा घर में शांति ही शांति हो जाएगी।

============================

सरकारी स्कलू के बच्चे किसी को घसीट कर स्कूल से ले जा रहे थे।

एक बजुर्ग- बच्चों इसे छोड़ दो, पढ़ना होगा तो खुद ही स्कूल जाएगा।

बच्चे- स्टूडेंट नहीं है ये दद्दा। टीचर है ये, बड़ी मुश्किल से हाथ आया है, स्कूल आता ही नहीं।

============================

संता को मुगलों ने पकड़ लिया और अकबर के पास ले गए।

अकबर- इस बंदी बना दो।

संता- नहीं.. नहीं जहांपना कुछ तो रहम करो। मुझे बंदा ही रहने दो।

============================

संता ने जब की बीवी की तारीफ…

संता अपनी पत्नी से- सूट तो तूने बड़ा सुंदर पहना है।

जीतो- थैंक्यू है जी।

संता- मेकअप भी खूब अच्छा कर रखा है।

जीतो (शर्माते हुए)- थैंक्यू है जी।

संता- लग फिर भी चुड़ैल ही रही है, इन सब में समय मत बर्बाद किया कर।

============================

बीवी से तंग इसलिए ऑफिस के संग

गोलू- वे लोग जो ऑफिस में देर तक काम करते हैं, वे क्या सब से मेहनती हैं?

मोनू- नहीं। या तो वे बीवी से तंग हैं या ऑफिस मैं किसी और के संग हैं।

============================

ब्वॉयफ्रेंड- तुम्हें मोहब्बते में ऐश्वर्या का रोल मिलना चाहिए था।

गर्लफ्रेंड (खुश होकर)- इतनी सुंदर हूं मैं।

ब्वॉयफ्रेंड- नहीं शुरू में ही मर जाती।

============================

प्रेमिका (गांव की लड़की):- मैक्डॉनल्ड चलें?

प्रेमी (कंजूस):- मैक्डॉनल्ड की स्पेलिंग बताओ फिर चलेंगे।

प्रेमिका:- चलो छोड़ो KFC चलते हैं।

प्रेमी:- KFC की फुल फॉर्म बताओ फिर चलेंगे।

प्रेमिका (गुस्से में):- रहने दो, पाव भाजी ही खा लेते हैं।

============================