Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
funny jokes feb month doctor and Patlu aur santa and banta - Sabguru News
होम Humor पप्पू कार धो रहा था तभी पास से एक आंटी गुजरीं..

पप्पू कार धो रहा था तभी पास से एक आंटी गुजरीं..

0
पप्पू कार धो रहा था तभी पास से एक आंटी गुजरीं..
funny jokes apr month doctor and marij aur banta and lajo
funny jokes feb month doctor and Patlu aur santa and banta
funny jokes feb month doctor and Patlu aur santa and banta

पप्पू कार धो रहा था तभी पास से एक आंटी गुजरीं..

आंटी:- कार धो रहे हो क्या.. ?

पप्पू व्यंग में:- नहीं कार को पानी पिला रहा हूं,
शायद बड़ी होकर बस बन जाए…

================================

टीचर:- पता न है क्लास में किसी से लड़ाई झगड़ा नहीं करना चाहिए…?

डब्बू:- क्योंकि, पता नहीं एग्जाम में कब किसके पीछे बैठना पड़ जाए….

================================

पत्नी:- मैं कैसी लग रही हूं आज ..?

पति:- अच्छी लग रही हो..

पत्‍नी:- एक शेर कहो ना, मेरे लिए..

पति:- ये जो लग रही हो तुम इतनी प्यारी,
इस पर लग जाती है हमारी सैलरी सारी…

================================

पप्पू:- मां सारे खिलौने बेड के नीचे छिपा दो…

पप्पू की मां:- क्यों..?

पप्पू:- क्योंकि मेरा दोस्त डब्बू आ रहा है..

पप्पू की मां:- डब्बू खिलौने चुरा लेगा क्या…?

पप्पू:- नहीं, वह अपने खिलौने पहचान लेगा..

================================

बबलू ने कहा:- मेरा घर के किसी काम को करने का मन नहीं करता चाहे वो जितना जरुरी हो।

मुझे बताएं समस्या क्‍या है।

डॉक्टर ने कहा:- आप आलसी हैं।

बबलू ने कहा:- अब इसी को मेडिकल टर्म में बताइए, ताकि मैं इसे अपनी बीवी को बता सकूं।

================================

छात्र:- सर जी..

टीचर:- हां बोलो

छात्र:- मैंने जो काम नहीं किया क्या आप उसकी मुझे सजा देंगे..?

टीचर:- नहीं, बिल्कुल नहीं!

छात्र:- मैंने आज होमवर्क नहीं किया…

================================

नाबालिग़ के गाड़ी चलाते हुए पकड़े जाने पर जेल वह जाएगा जिसके नाम पर गाड़ी है।

यह सुन कर कुछ लोगों ने गाड़ियां अपनी-अपनी बीवी के नाम पर ट्रांसफर करा दी और

नाबालिग़ लड़के को बोल दिया, चलान की परवाह ना करना अभी तेरा बाप ज़िंदा है।

================================

घर में दिन दहाड़े चोरी हो जाए कोई नहीं देखता

जिस दिन गर्लफ्रेंड को घर बुला लो, तो पूरा मोहल्ला गवाह हो जाता है…

चाणक्य की रफ कॉपी में इसे जलनखोर दुनिया बताया गया है…

================================

टीचर:- एक तरफ पैसा और दूसरी तरफ अकल रहेगी तो क्या चुनोगे?

टीटू:- पैसा

टीचर:- गलत, मैं अकल चुनती

टीटू:- आप सही कह रहे हो। जिसके पास जिस चीज की कमी होती है वो वही चुनता है…

उसके बाद टीटू दो घंटे तक मुर्गा बना रहा…

================================