Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
funny jokes feb month girlfriend and boyfriend aur monu and kalu - Sabguru News
होम Humor बॉयफ्रेंड और गर्लफ्रेंड साथ में खाना खा रहे थे…

बॉयफ्रेंड और गर्लफ्रेंड साथ में खाना खा रहे थे…

0
बॉयफ्रेंड और गर्लफ्रेंड साथ में खाना खा रहे थे…
funny jokes feb month girlfriend and boyfriend aur monu and kalu
funny jokes feb month girlfriend and boyfriend aur monu and kalu
funny jokes feb month girlfriend and boyfriend aur monu and kalu

दुकानदार:- मुझे एक घंटे हो गए आपको कपड़े दिखाते हुए,

मुझे अफसोस है कि आपको कुछ पसंद नहीं करवा पाया।

महिला:- कोई बात नहीं, मैं तो वैसे भी सब्‍जी लेने निकली थी।

================================

बॉयफ्रेंड और गर्लफ्रेंड साथ में खाना खा रहे थे…

बॉयफ्रेंड:- सुनो जरा…

गर्लफ्रेंड:- चुप रहो, खाते टाइम बात नहीं करते हैं।

बॉयफ्रेंड:- ठीक है।

गर्लफ्रेंड (खाने के बाद):- अब बोलो।

बॉयफ्रेंड:- तुम्‍हारी प्‍लेट में कॉकरोच था, अब और बनो मैडम।

================================

पप्पू (मेहमान से):- ठंडा लोगे या गर्म?

मेहमान:- दोनों ले आओ…

पप्पू:- फेकू.. एक गिलास फ्रीजर से और दूसरा गिलास गीजर से पानी ले आओ…

================================

टीचर- बच्चों बताओ, घर-घर शौचालय बनाने के क्या फायदे हैं?

सोनू- मास्टर साहब, वातावरण शुद्ध रहता है…

टीचर- शाबाश… और दूसरा…

सोनू- आगे नहीं सरकना पड़ता…

================================

पत्नी:- हम दोनों में से सुंदर कौन है?

पति:- मैं

पत्नी:- कैसे?

पति:- तुम ब्यूटी पार्लर क्यों जाती हो…

वो तो भगवान का शुक्र है कि पति अक्सर सुंदर ही होते हैं,

वरना दो-दो लोगों का ब्यूटी पार्लर जाना कितना भारी पड़ता

================================

पत्नी- पति से:- मैं मायके तभी जाउंगी, जब आप मुझे छोड़ने चलोगे

पति-पत्नी से:- मंजूर है, पर वादा करो कि घर भी तुम तभी आओगी, जब मैं तुम्हे लेने आऊंगा

================================

मोतीलाल- मेरे लिए कोई अच्छी-सी लड़की का रिश्ता बता…

धोतीलाल- यार, मेरी नजर में एक लड़की है बी. कॉम की…

मोतीलाल- यार किसी भी कोम की हो पर लड़की पढ़ी-लिखी होनी चाहिए।

================================

लड़की:- मैं अपने पापा की परी हूं…

लड़का:- मैं भी अपने पापा का पारा हूं…

लड़की:- पारा? ये क्या है?

लड़का:- मुझे देखते ही उनका पारा चढ़ जाता है…

================================

प्लम्बर:- सर, नल ठीक हो गया
लेबर चार्ज 800 रुपये हो गए..

इंजीनियर:- अरे, 1 घंटे की इतनी फीस तो मेरी भी नहीं है!

प्लम्बर:- सर, जब मैं इंजीनियर था तो मेरी भी नहीं थी!

================================

डॉक्टर:- अब तो शराब नहीं पीते ना तुम?

पप्पू:- हां, अब बिल्कुल छोड़ दी है। कोई बहुत ज्यादा रिक्वेस्ट करता है तो पी लेता हूं।

डॉक्टर:- बहुत अच्छे। और बताओ यह तुम्हारे साथ कौन है?

पप्पू:- जी, यह तो मैंने रिक्वेस्ट करने के लिए आदमी रखा है।

================================