Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
funny jokes feb month wife and husband aur kalu and monu - Sabguru News
होम Humor संता ने डॉक्टर से कहा चश्मा लगने के बाद मैं पढ़ तो सकूंगा ना…?

संता ने डॉक्टर से कहा चश्मा लगने के बाद मैं पढ़ तो सकूंगा ना…?

0
संता ने डॉक्टर से कहा चश्मा लगने के बाद मैं पढ़ तो सकूंगा ना…?
funny jokes apr month husband and wife aur teacher and sonu
funny jokes feb month wife and husband aur kalu and monu
funny jokes feb month wife and husband aur kalu and monu

बेटी – मैं पड़ोसी से प्यार करती हूं और
भाग रही हूं उसके साथ..!!

बाप – थैंक गॉड… मेरे पैसे और
समय दोनों बच गए..!

बेटी – पापा, मैं लेटर पढ़ रही हूं, जो मम्मी
रख के गई है…!!!
.

पिता बेहोश..

====================================

पत्नी – क्यों जी, गेहूं कहां पिसवाया आपने..?

पति (सहमकर) – हमेशा वाली जगह पर..!

पत्नी – तो गेहूं देकर कहीं सैर सपाटा करने चले गए होंगे..?

पति – कहीं तो नहीं गया था, वहीं रूका था..!

पत्नी – ध्यान कहां रहता है आप का…
आती जाती औरतों को देख रहे होंगे,
खूब जानती हूं आपको..?

पति (अब पूरी तरह घबरा गया) – सच में वही सामने खड़े होकर आटा पिसवाया..!

पत्नी – झूठ मत बोलो, पूरा ध्यान व्हाट्सएप में होगा बहुत दिनों से नोट
कर रही हूं घर के काम में आपका बिल्कुल ध्यान नहीं रहता आपका..?
.

पति – नहीं, ऐसा कुछ भी नहीं, बताओ तो हुआ क्या..?

पत्नी – सबकुछ ठीक था तो रोटियां जल कैसे गईं फिर…!!!

====================================

सोनू:- जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, दिन-प्रतिदिन इंसान अमीर बनता जाता है।

मोनू:- कैसे?

सोनू:- बूढ़े होने पर चांदी बालों में, सोना दांतों में, मोती आंखों में,

शुगर खून में और महंगे पत्थर किडनी में पाए जाने लगते हैं।

====================================

दुख क्या है..?

सात बजे नींद खुले और पता चले अब वापस नहीं सोना..!

खुशी क्या है..?

रात को दो बजे नींद खुले और पता चले कि
अभी पांच घंटे और सोना है..!

डबल खुशी क्या है..?
रात को नींद खुले और पता चले
कल तो छुट्टी है…!!!

====================================

संता- डॉक्टर चश्मा लगने के बाद मैं पढ़ तो सकूंगा ना…?
.

डॉक्टर- हां बिल्कुल…

संता- फिर ठीक है डॉक्टर, नहीं तो अनपढ़ आदमी
की जिंदगी भी कोई जिंदगी है…!!

====================================

पत्नी – सुनते हो जी, आपका बेटा आजकल कुछ ज्यादा ही पैसे
उड़ाने लगा है, जहां भी छुपाती हूं ढूंढ ही लेता है!

पति – उस नालायक की किताबों मे छुपाया कर,
परीक्षा तक तो ढूंढ ही नहीं पाएगा…!!!

====================================