Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
funny jokes jan month boy and girl aur patni and pati - Sabguru News
होम Humor गोलू दो मीटर के पाइप से हुक्का पी रहा था

गोलू दो मीटर के पाइप से हुक्का पी रहा था

0
गोलू दो मीटर के पाइप से हुक्का पी रहा था
funny jokes feb month santa and banta aur husband and wife
funny jokes jan month boy and girl aur patni and pati
funny jokes jan month boy and girl aur patni and pati

गोलू दो मीटर के पाइप से हुक्का पी रहा था।

मोलू:- इतने लंबे पाइप से तंबाकू क्यों पी रहे हो?

गोलू:- डॉक्टर ने तंबाकू से दूर रहने की सलाह दी है।

============================

एक आदमी ने फोन पर पूछा, लाइब्रेरी कितने बजे खुलती है। जवाब आया सुबह 9 बजे।

पर इतनी रात गए फोन पर यह बात जानने का प्रयोजन क्या है?

उस आदमी ने निराश होकर फिर से पूछा, क्या 9 बजे से पहले नहीं खुल सकती।

लाइब्रेरियन ने कहा नहीं, 9 बजे से पहले कतई नहीं..

पर तुम्हें लाइब्रेरी आने की इतनी जल्दी क्यों है?

आदमी ने कहा, ‘किसने कहा मुझे लाइब्रेरी आना है..

मुझे लाइब्रेरी से बाहर निकलना है भाई।

============================

लड़का:- पेन है?

लड़की:- नहीं।

लड़का:- पेन है?

लड़की:- नहीं।

लड़का:- पेन है?

लड़की:- अब की बार पूछा तो हथौड़े से सिर फोड़ दूंगी।

लड़का:- हथौड़ा है?

लड़की:- नहीं…।

लड़का:- तो फिर पेन है…?

============================

चिंटू एक बर्फ के टुकड़े को गौर से देख रहा था। थोड़ी देर बीत जाने पर

मिंटू ने उससे पूछा:- इतने गौर से क्या देख रहे हो?

चिंटू:- देख रहा हूं कि यह लीक कहां से कर रहा है।

============================

एक आदमी आईने के सामने आंखें बंद करके खड़ा था।

तभी उसकी पत्नी ने आकर पूछा कि यह आप क्या कर रहे हैं? मुस्कुराते हुए

आदमी बोला-अरी…मेरी नासमझ बीवी, मैं तो यह देख रहा हूं कि मैं सोते हुए कैसा लगता हूं।

============================

दोस्त:- तुमने स्कूल जाना क्यों छोड़ दिया।

पप्पू:- मेरे पिता जी कह रहे थे, एक जगह बार-बार जाने से इज्जत कम हो जाती है।

============================

डॉक्टर:- अब तबीयत कैसी है?

भोला:- पहले से ज्यादा खराब है।

डॉक्टर:- दवाई खा ली थी?

भोला:- नहीं दवाई की शीशी तो भरी हुई थी।

डॉक्टर:- मेरा मतलब है कि दवाई ले ली थी।

भोला:- हां जी, आपने दी थी, मैंने ले ली थी।

डॉक्टर झल्लाकर:- अरे बेवकूफ, दवाई पीली थी?

भोला:- नहीं दवाई तो लाल थी।

डॉक्टर:- अबे गधे, दवाई को पी लिया था?

भोला:- नहीं साहब पीलिया तो मुझे है…

============================