Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
funny jokes jan month doctor and marij aur teacher and student - Sabguru News
होम Humor सोफे पर बैठी चमेली अपने पति के पास जैसे ही सरकी तो पति ने तुरंत चश्मा लगा लिया

सोफे पर बैठी चमेली अपने पति के पास जैसे ही सरकी तो पति ने तुरंत चश्मा लगा लिया

0
सोफे पर बैठी चमेली अपने पति के पास जैसे ही सरकी तो पति ने तुरंत चश्मा लगा लिया
funny jokes jan month doctor and marij aur teacher and student
funny jokes jan month doctor and marij aur teacher and student
funny jokes jan month doctor and marij aur teacher and student

डेंटिस्ट :- भगवान के लिए चिल्लाना बंद करो, अभी तो मैंने तुम्हें हाथ भी नहीं लगाया।

रोगी :- हाथ तो नहीं लगाया, लेकिन आप मेरे पैर पर खड़े हैं।

============================

सोनू मोनू से:- तुझे स्विमिंग आती है?

मोनू:- नहीं आती। सोनू: तुमसे अच्छा तो मेरा गधा है। उसे कम से कम स्विमिंग तो आती है।

मोनू:- अच्छा तुझे आती है स्विमिंग।

सोनू:- हां, बिल्कुल आती है।

मोनू:- फिर तुममें और तुम्हारे गधे में क्या अंतर है।

============================

लड़की का बाप लड़की से:- जिसे तुम पसंद करती हो उसके पास बंगला, गाड़ी, जायदाद तो है ना?

लड़की:- तौबा हाय.. सारे मर्द एक जैसे होते हैं। वो भी आपके बारे में यही पूछ रहा था।

============================

लड़की:- आपके बिना मेरा जी नहीं लगता।

लड़का:- जी नहीं लगता तो इसमें क्या है, सोनी या स्टार प्लस लगा लो, वो भी अच्छे चैनल हैं।

============================

अध्यापक:- बताओ, भारत में सबसे ज्यादा बारिश कहां पर होती है।

काफी देर सोचने के बाद सर्किट ने जवाब दिया, जमीन पर!

============================

अध्यापक:- हमारे सौरमंडल में कितने ग्रह हैं?

विद्यार्थी:- शुक्र, शनि, मंगल वगैरह..

अध्यापक:- और बताओ?

विद्यार्थी:- और सब बढ़िया है, सब ऊपर वाले की कृपा है।
============================

मरीज डॉक्टर से:- डॉक्टर साहब एक दांत निकालने के आप सौ रुपए मांग रहे हैं।

वह भी आप कहते हैं कि बस एक मिनट में आप दांत निकाल देंगे।

एक मिनट के तो सौ रुपए बहुत ज्यादा हैं।

डॉक्टर:- तो ठीक है, मैं वही दांत धीरे-धीरे दस घंटे में निकालूंगा। अब तो आप खुश हैं न।

============================

सोफे पर बैठी चमेली अपने पति के पास जैसे ही सरकी तो पति ने तुरंत चश्मा लगा लिया।

चमेली ने प्यार से पूछा, आप हमेशा ऐसा क्यों करते हैं।

क्या चश्मे के बिना मुझे देख नहीं पाते?

पति:- नहीं ऐसा नहीं है, डॉक्टर ने चश्मा देते हुए कहा था कि जब भी सिरदर्द पास आए तो चश्मा लगा लेना।

============================

पत्नी:- आज किसी महंगी जगह लेकर चलो।

पति:- ठीक है तैयार हो जाओ। पत्नी: कहां ले जाओगे मुझे?

पति:- पेट्रोल पंप।

============================