Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
funny jokes jan month doctor and pappu aur pappu and wife - Sabguru News
होम Humor पप्पू अपनी गर्लफ्रेंड के पिता से मिलने गया…

पप्पू अपनी गर्लफ्रेंड के पिता से मिलने गया…

0
पप्पू अपनी गर्लफ्रेंड के पिता से मिलने गया…
funny jokes mar month husband and wife aur banta and santa
funny jokes jan month doctor and pappu aur pappu and wife
funny jokes jan month doctor and pappu aur pappu and wife

पप्पू – नया कलर T.V. लाया और पानी में डुबोने लगा!

फेकू ने देखा तो पूछा, ये तुम क्या कर रहे हो?

पप्पू – चेक कर रहा था कि रंग तो नहीं निकल रहा, अभी 1 साल गारंटी में है!

============================

दुकानदार:- बताइए जनाब क्या चाहिए ?

राहुल:- अपने होने वाली बीवी के कुत्ते के लिए केक चाहिए

दुकानदार:- यहीं खाओगे या पैक कर दूं…

============================

बीवी ने नई सिम खरीदी और सोचा कि पति
को सरप्राइज दूंगी। वह किचन में गई और पति को फोन किया।

बीवी:- हैलो डार्लिंग..

पति (धीरे से बोलते हुए): तुम बाद में फोन करना, अभी वो किचन में है।

पति का अब अस्पताल में इलाज चल रहा है..

============================

पप्पू अपनी गर्लफ्रेंड के पिता से मिलने गया…

लड़की का पिता:- मैं नहीं चाहता कि मेरी बेटी अपनी पूरी जिंदगी एक मूर्ख इंसान के साथ गुजारे…

संजू:- बस अंकल, इसीलिए तो मैं उसे यहां से ले जाने आया हूं

फिर क्या दे जूते… दे चप्पल…
============================

पप्पू की पत्नी:- आप बहुत भोले हैं, आपको कोई भी आसानी से फंसा देता है…

पति:- हां, शुरुआत तुम्हारे पापा ने की थी…
============================

डॉक्टर:- आपकी बीवी अब सिर्फ दो दिनों की मेहमान है, आई एम सो सॉरी…

वर्मा जी:- इसमें सॉरी की क्या बात है, डॉक्टर साहब निकल जाएंगे ये दो दिन भी जैसे-तैसे…

============================

दादी:- अरे बिटिया, तू खाना बनाना सीख ले थोड़ा। लड़की को खाना बनाना आना ही चाहिए।

पोती:- लेकिन क्यों, दादी?

दादी:- अरे, कभी पति घर पर नहीं हुआ तो भूखे पेट सोएगी क्या?

============================

पति:- संसार की सभी औरतें चुड़ैल होती हैं।

पत्नी:- गुस्से में, आपका मतलब मैं भी चुड़ैल हूं?

पति:- अरे नहीं, तुम तो रानी हो।

पत्नी गले लगते हुए बोली, सच में मैं रानी हूं?

पति:- हां, उन सब चुड़ैलों की…

============================

पप्पू:- क्या आप फेसबुक और वॉट्सऐप की मदद से पैसे कमाना चाहते हैं

फेकू:- हां भाई, जल्दी बताओ

पप्पू:- हां, तो दोनों डिलीट करके काम-धंधे में लग जा…

============================