Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
funny jokes jan month husband and wife aur doctor and kalu - Sabguru News
होम Humor पत्नी दर्द से कराहते हुए सुनो..

पत्नी दर्द से कराहते हुए सुनो..

0
पत्नी दर्द से कराहते हुए सुनो..
funny jokes apr month doctor and marij aur golu and kalu
funny jokes jan month husband and wife aur doctor and kalu
funny jokes jan month husband and wife aur doctor and kalu

पत्नी:- हम दोनों में से सुंदर कौन है?

पति:- मैं

पत्नी:- कैसे?

पति:- तुम ब्यूटी पार्लर क्यों जाती हो…

वो तो भगवान का शुक्र है कि पति अक्सर सुंदर ही होते हैं,

वरना दो-दो लोगों का ब्यूटी पार्लर जाना कितना भारी पड़ता

============================

पत्नी- पति से: मैं मायके तभी जाउंगी, जब आप मुझे छोड़ने चलोगे

पति-पत्नी से: मंजूर है, पर वादा करो कि घर भी तुम तभी आओगी, जब मैं तुम्हे लेने आऊंगा

============================

मोतीलाल- मेरे लिए कोई अच्छी-सी लड़की का रिश्ता बता…

धोतीलाल- यार, मेरी नजर में एक लड़की है बी. कॉम की…

मोतीलाल- यार किसी भी कोम की हो पर लड़की पढ़ी-लिखी होनी चाहिए।

============================

लड़कीः- मैं अपने पापा की परी हूं…

लड़काः- मैं भी अपने पापा का पारा हूं…

लड़कीः- पारा? ये क्या है?

लड़काः- मुझे देखते ही उनका पारा चढ़ जाता है…

============================

प्लम्बर:- सर, नल ठीक हो गया लेबर चार्ज 800 रुपये हो गए..

इंजीनियर:- अरे, 1 घंटे की इतनी फीस तो मेरी भी नहीं है!

प्लम्बर:- सर, जब मैं इंजीनियर था तो मेरी भी नहीं थी!

============================

डॉक्टर:- अब तो शराब नहीं पीते ना तुम?

पप्पू:- हां, अब बिल्कुल छोड़ दी है। कोई बहुत ज्यादा रिक्वेस्ट करता है तो पी लेता हूं।

डॉक्टर:- बहुत अच्छे। और बताओ यह तुम्हारे साथ कौन है?

पप्पू:- जी, यह तो मैंने रिक्वेस्ट करने के लिए आदमी रखा है।

============================

पत्नी दर्द से कराहते हुए- सुनो.. मुझे सीने बहुत तेज दर्द हो रहा है, शायद हार्ट अटैक आया है,

जल्दी से एंबुलेंस बुलवाओ ना।

पति (जल्दी-जल्दी में)- ठीक है फोन करता हूं। जरा, अपने मोबाइल का पासवर्ड बताओ।

पत्नी- चलो रहने दो, अभी रुक जाओ पहले से ठीक लग रहा है। कल क्लीनिक पर जाकर दिखा लेंगे।

============================

पप्पू:- आपका बेटा बहुत बोलता था, उसका क्या हाल है?

फेकूः- अब ज्यादा नहीं बोलता।

पप्पूः- यह चमत्कार कैसे हो गया?

फेकूः- मैंने उसकी शादी कर दी, लड़की जूडो कराटे की एक्सपर्ट है।

============================