Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
funny jokes jan month santa and banta aur boy and girl - Sabguru News
होम Humor संता रेलवे स्टेशन पर एक दूरबीन लिए खड़ा था

संता रेलवे स्टेशन पर एक दूरबीन लिए खड़ा था

0
संता रेलवे स्टेशन पर एक दूरबीन लिए खड़ा था
funny jokes apr month teacher and student aur raju and banta
funny jokes jan month santa and banta aur girl and boy
funny jokes jan month santa and banta aur girl and boy

एक लड़के को लड़की ने सेंडल मारा।

इसके बाद वह लड़का दो दिनों तक अपने बैंक नहीं गया..

क्योंकि बैंक में लिखा था – हम आपके सपने हकीकत में बदल देते हैं।

============================

एक लड़का गधे के आगे गिर गया।

यह देख कर एक लड़की ने कहा:- अपने बड़े भाई के पैर छू रहे हो?

लड़के ने जवाब दिया:- जी भाभी जी।

============================

बहन:- तुम दादी के जन्मदिन पर उन्हें क्या उपहार दोगे?

भाई:- एक फुटबाल।

बहन:- पर दादी मां तो खेलती ही नहीं।

भाई:- उन्होंने भी तो मेरे जन्मदिन पर मुझे प्रवचनों की किताब दी थी। उसका क्या?

============================

सोनू अपनी मां से:- मां मेरा एक दोस्त घर आ रहा है। मैं अपनी सारी टी-शर्ट छुपा देता हूं।

सोनू की मां:- क्यों? तुम्हारा दोस्त चोर है क्या, जो तुम्हारी टी-शर्ट चुरा लेगा।

सोनू:- नहीं, वह अपनी पहचान लेगा।

============================

चुन्नू (मुन्नू से)- क्या तुम्हारे पापा सचमुच बहुत पैसे वाले हैं?

मुन्नू (चुन्नू से)- पूछो मत, उनका एक-एक दांत सोने का है।

चुन्नू- फिर तो अपना सिर तिजोरी में रख कर सोते होंगे।

============================

लड़की:- मैकडॉनल्ड्स चलें?

लड़का:- मैकडॉनल्ड्स के स्पैलिंग बताओ?

लड़की:- अच्छा, केएफसी चलते हैं।

लड़का:- उसकी फुलफॉर्म बताओ?

लड़की:- ठीक है कमबख्त, समोसा ही खिला दे।

============================

पति:- तुम्हें पता है, मुझे अंतरिक्ष में जाने के लिए चुना गया है।

पत्नी:- हां, सबसे पहले वहां जानवरों को ही ले जाया जाता है।

============================

एक बार प्रेमसुख ने अखबार में अपनी उम्र, आय, घरेलू जानकारी आदि का ब्यौरा देते हुए विज्ञापन दिया,

जिसमें लिखा था-बस जरूरत है पत्नी की।

जवाब में उसके घर के पते पर दो सौ से अधिक पुरुषों के पत्र आए।

सबने करीब-करीब यही लिखा था, आप हमारी पत्नी ले जाइए।

============================

संता रेलवे स्टेशन पर एक दूरबीन लिए खड़ा था।

बंता ने उससे पूछा:- आप यहां दूरबीन लेकर क्यों खड़े हैं?

संता:- ताकि दूर की चीज देख सकूं।

बंता:- आपको क्या देखना है?

संता:- मैं यहां अपने एक दूर के रिश्तेदार को लेने आया हूं। उसे ही देखना है।

============================