Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
funny jokes mar month boy and girl aur golu and lajo - Sabguru News
होम Humor गोलू की गर्लफ्रेंड मर गई, तो उसकी लाजो उस लड़के के पास गई और बोली…

गोलू की गर्लफ्रेंड मर गई, तो उसकी लाजो उस लड़के के पास गई और बोली…

0
गोलू की गर्लफ्रेंड मर गई, तो उसकी लाजो उस लड़के के पास गई और बोली…
funny jokes apr month teacher and student aur santa and wife
funny jokes mar month boy and girl aur golu and lajo
funny jokes mar month boy and girl aur golu and lajo

बंता:- मैं आपको कैसा लगता हूं?

मैम- बहुत ही प्यारे।

बंता:- तो फिर मैं अपने मम्मी-पापा को आपके घर कब भेजू?

मैम:- वह क्यों?

बंता:- ताकि वो हमारी बात आगे चलाये।

मैम:- ये क्या बकवास हैं?

बंता:- अरे मैम ट्यूशन पढ़ाने के लिए आप भी ना टीवी देख देख कर क्या क्या सोचती हैं।

===================================

सास- दामाद जी कम से कम एक महिना तुम यहां रुको, दूध-दही खाओ मौज करो…

इसी बहाने हमें भी दूध, दही मिल जायेगा!

दामाद- क्या बात है सासु मां, आज बहुत प्यार जता रही हो मुझ पर?

सास-ऐसी कोई बात नहीं है, दरअसल कल हमारी भैंस का बच्चा मर गया तुम्हें देखकर भैंस कम से कम दूध तो दे देगी।

===================================

नौकरानी- भागते हुए आई और बोली, मालकिन! आपकी सास को बाहर तीन औरतें पीट रही हैं।

मालकिन नौकरानी के साथ भाग कर बाहर आयी और चुप-चाप खड़ी होकर तमाशा देखने लगी।

नौकरानी- मालकिन! आप मदद के लिए नहीं जाएंगी?

मालकिन- नहीं, उसके लिए तीन ही काफी हैं।

===================================

बंता:- मां आपने मुझसे झूठ बोला कि मेरी छोटी बहन परी है।

मां:- नहीं बेटा झूठ नहीं बोला, वो परी ही है।

बंता:- नहीं मां, वो परी नहीं है क्योंकि जब मैंने उसे बालकनी से नीचे फेंका तो वो उड़ी ही नहीं।

मां:- सत्यानाश! कहां फेंक दिया बच्ची को?

===================================

एक शराबी सड़क के किनारे बेसुध सा पड़ा था

बंता:- आखिर इतनी ज्यादा पीने की क्या जरूरत थी?

शराबी:- मजबूरी थी पीने के अलावा और कोई चारा ही नहीं था।

बंता:- आखिर ऐसी क्या मजबूरी हो गई थी?

शराबी:- बोतल का ढक्कन गुम हो गया था।

===================================

लाजो:- क्यों जी! क्या ये सच है कि चांदनी रातों में समझदार लोग भी पागल हो जाते हैं?

बंता:- हां, यह सच है! ऐसी ही चांदनी रात में मैंने तुमको प्रपोज किया था।

===================================

गोलू की गर्लफ्रेंड मर गई, तो उसकी लाजो उस लड़के के पास गई और बोली…

क्या मैं उसकी जगह ले सकती हूं?

गोलू:- मुझे कोई ऐतराज नहीं, मगर कब्रिस्तानवालो से जाकर पूछ लो।

===================================

काजल:- ससुर जी ने दूसरी शादी कर ली आप उनसे कुछ कहते क्यों नही है।

बंटी:- मैं उन्हें कुछ नही कह सकता क्योंकि उन्होंने मुझसे वादा किया है

कोई अच्छा सा रिश्ता देखकर तेरी भी करवा दूंगा।

===================================

राजू:- बाबा, मुझे कोई उपाय बताओ, मेरी बीवी मुझे बहुत परेशान करती है।

साधु:- बेटा अगर कोई उपाय होता तो क्या मैं साधु बनता !!!

===================================

बंटी:- चाकू क्यों उबाल रहे हो?

गोलू:- खुदकुशी करने के लिए।

बंटी:- मगर इसे उबालने की क्या जरूरत?

गोलू:- मुझे कहीं इन्फेक्शन हो गया तो?

===================================

गोलू ने दिया लाजो को मजेदार जवाब

लाजो:- मैं तुमसे जो कुछ भी कहती हूं तुम एक कान से सुनकर दूसरे से निकाल देते हो।

गोलू:- मैं तुमसे जो कुछ भी कहता हूं तो तुम दोनों कान से सुनकर मुंह से निकाल देती हो।

===================================