Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
funny jokes mar month teacher and banta aur pati and patni - Sabguru News
होम Humor कालू और राजू महारथी स्टूडेंट्स एग्जामिनेशन हॉल से बाहर आकर…

कालू और राजू महारथी स्टूडेंट्स एग्जामिनेशन हॉल से बाहर आकर…

0
कालू और राजू महारथी स्टूडेंट्स एग्जामिनेशन हॉल से बाहर आकर…
funny jokes mar month teacher and banta aur pati and patni
funny jokes mar month teacher and banta aur pati and patni
funny jokes mar month teacher and banta aur pati and patni

कालू और राजू महारथी स्टूडेंट्स एग्जामिनेशन हॉल से बाहर आकर…

कालू:- तुझे पता था ये कौन सा पेपर था?

राजू:- हां, गणित का था।

कालू:- इसका मतलब तूने तो काफी कुछ कर लिया होगा।

राजू:- अरे नहीं यार, साथ वाली लड़की के पास कैल्कुलेटर था।

======================================

सोनू को फायर ब्रिगेड में नौकरी मिल गई

एक औरत ने फोन किया:- हैल्लो, मेरे घर में आग लग गयी है।

सोनू:- आपने पानी डाला?

औरत:- हां, पर फिर भी आग बुझी ही नहीं।

सोनू:- पगली, फिर हम वहां आकर क्या करेंगे? हम भी तो पानी ही डालेंगे ना।

एक आदमी अपने दोस्त से…

======================================

लड़की (रोते हुए):- मैं तो बरबाद हो गई

सोनू:- अरे जानेमन हुआ क्या ?

लड़की:- मेरे पापा ने मेरी शादी तय कर दी

सोनू:- धत तेरे की,, अब हम क्या करेंगे

लड़की:- तुम कुछ करो ना ?

सोनू:- ठीक है मैं आज ही अपने लिए नयी लड़की ढूंढ़ता हूँ

फिर दे लात दे घूंसा

======================================

सोनू गुस्से में एक साधु के पास गया

वहां 3 साधु 3 चटाई बिछा के बैठे थे

सोनू:- महाराज मेरी दुविधा का अंत करो

बाबा:- क्या परेशानी है बच्चा

सोनू:- बाबा मुझसे कोई लड़की नहीं पटती

बाबा छोटे वाले बाबा से बोला

ओये बगल में एक चटाई और बिछा दे

कल से ये भी यहीं बैठेगा

======================================

लाजो ने पंडित जी से घर की खुशहाली का उपाय पूंछा …

पंडित जी:- बेटी पहली रोटी गाय को खिलाया करो और आखिरी रोटी कुत्ते को …

लाजो:- पंडित जी मैं ऐसा ही करती हूं…

पहली रोटी खुद खाती हूं …और …

आखिरी रोटी अपने पति को खिलाती हूं…

पंडित बेहोश…

======================================

बंता अपना लेसन याद करके नहीं आया।

टीचर:- अपना लेसन याद क्यों नहीं किया ?

बंता:- जी मैम, कल रात को जैसे ही पढ़ने बैठा,

लाइट चली गई।

टीचर:- तो फिर लाइट नहीं आई क्या ?

बंता:- आई, पर फिर से जैसे ही पढ़ने बैठा फिर चली गई।

टीचर:- अरे तो फिर लाइट नहीं आई क्या?

बंता:- आई थी, पर मैं फिर इस डर से पढ़ने नहीं बैठा कि फिर से ना चली जाए !!!

======================================

मम्मी:- क्या हुआ क्यों जानवरों की तरह रो रहा है।

बंता:- मुझे स्कूल से निकाल दिया।

मम्मी:- क्यों तूने जरूर किसी की बैंड बजाई होगी।

बंता:- नहीं मैंने तो मच्छर मारा था बस।

मम्मी:- बस एक मच्छर मारने पे ही स्कूल से निकाल दिया।

बंता:- वो मच्छर मैडम के गाल पर बैठा था ना।

मम्मी बेहोश।

======================================