Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
funny jokes nov month doctor and kalu aur boy and girl - Sabguru News
होम Humor कालू ट्रेन से अपने गांव जा रहा था

कालू ट्रेन से अपने गांव जा रहा था

0
कालू ट्रेन से अपने गांव जा रहा था
funny jokes apr month teacher and pappu aur santa and banta
funny jokes nov month doctor and kalu aur boy and girl
funny jokes nov month doctor and kalu aur boy and girl

बच्चा:- पापा आपने मम्मी में ऐसा क्या देखा जो शादी कर ली?

पापा:- उसके गाल का छोटा सा तिल..

बच्चा :- कमाल है !!! इतनी सी छोटी चीज के लिए इतनी बड़ी मुसीबत मोल ले ली

=================================

दो पागल छत पर सो रहे थे तभी अचानक बारिश होने लगी…

पहला पागल बोला:- चल अंदर चलते हैं। आसमान में छेद हो गया है।

इतने में बिजली कड़की…

दूसरा पागल बोला:- चल सो जा। लगता है वेल्डिंग वाले भी आ गए हैं।

=================================

पप्पू का सिर फट गया….

डॉक्टर:- ये कैसे हुआ?

पप्पू:- मैं ईंट से पत्थर तोड़ रहा था।

एक आदमी ने मुझसे कहा, ‘कभी खोपड़ी का इस्तेमाल भी कर लिया कर।

=================================

कालू ट्रेन से अपने गांव जा रहा था

टी टी:- टिकट दिखाओ…

कालू:- गरीब है साहब!
चटनी बासी रोटी खाते है!

टी टी:- टिकट दिखाओ?
कालू:- गरीब आदमी हैं साहब
साग दाल रोटी खाते हैं!

टी टी गुस्से में- तो हम क्या गोबर खाते हैं?
कालू:- बड़े आदमी हो साहब खाते होंगे…..!!

=================================

पत्‍नी:- तुम मुझे ऐसी दो बातें बोलो कि मैं एक से खुश हो जाऊं और दूसरे से गुस्सा..

पति:- पहली बात- तुम मेरी जिंदगी हो…
दूसरी बात- लानत है ऐसी जिंदगी पर…

=================================

बेटे के घर देर से आने पर..

मां:- बेटा कहां था सारी रात..?

बेटा:- मैं इमोशनल फिल्म ‘प्यारी मां’ देखने गया था…

मां:- अंदर तेरे पापा इंतजार कर रहे हैं, अब वो दिखाएंगे एक्शन फिल्म, जालिम बाप…

बहुत रातभर बाहर रहता है ना..

=================================

लड़की का फ़ोन आता है लड़के को

लड़का:- हाँ ! कितने का रिचार्ज करवाऊं ?

लड़की:- तुम्हें क्या लगता है मैं हर बार रिचार्ज करवाने के लिए ही फ़ोन करती हूं क्या ?

लड़का:- तो ?

लड़की:- 2 ड्रेस दिलवा दे ना..

=================================

टीचर:- तुम क्लास में क्यों सो रहे हो..?

स्टूडेंट:- मैम, आपकी आवाज बहुत प्यारी है, इसलिए मुझे नींद आने लगती है…

टीचर:- तो बाकी बच्चे क्यों नहीं सो रहे..?

स्टूडेंट:- क्योंकि वो आपको ध्यान से नहीं सुन रहे..

=================================