Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
funny jokes nov month santa and banta aur monu and raju - Sabguru News
होम Humor लड़की ने प्यार से देहाती लड़के के सीने पर अपना सिर रखा और बोली

लड़की ने प्यार से देहाती लड़के के सीने पर अपना सिर रखा और बोली

0
लड़की ने प्यार से देहाती लड़के के सीने पर अपना सिर रखा और बोली
funny jokes feb month santa and banta aur husband and wife
funny jokes nov month santa and banta aur monu and raju
funny jokes nov month santa and banta aur monu and raju

बाजार में बहुत भीड़ थी। तभी एक साहब एक महिला से कहने लगे
माफ कीजिए मैं कुछ देर आपसे बातें करना चाहता हूं।

महिला:- इससे आपको क्या फायदा होगा।

साहब:- दरअसल मेरी पत्नी बिछड़ गई है वह मुझे आपसे बातें करते हुए देखेगी तो गोली की तरह यहां पहुंच जाएगी।

=================================

गर्लफ्रेंड:- मैं अच्छे मार्क्स से पास हुई तो मेरे पापा ने मुझे साढ़े तीन हजार का सूट दिलवाया…

बॉयफ्रेंड:- बस इतनी सी बात… मैं फेल हुआ तो मेरे बाप ने साढ़े चार लाख का ट्रैक्टर दिलवा दिया,

सोच अगर पास होता तो क्या दिलवाते…!!!

=================================

लड़की ने प्यार से देहाती लड़के के सीने पर अपना सिर रखा और बोली:- जानू, आपका दिल कितना कुरकुरा है….

लड़का:- अरे पगली, दिल कुरकुरा नहीं है, ये तो बीड़ी का बंडल रखा है जेब में।

=================================

संता और बंता छत पर सो रहे थे। अचानक बारिश होने लगी।

संता:- चल अंदर चलते हैं। आसमान में छेद हो गया है। इतने में बिजली कड़की।

तो बंता बोला:- चल सो जा, लगता है छेद को ठीक करने वेल्डिंग वाला भी आ गया है।

=================================

टीटी:- ये विकलांग लोगों का डिब्बा है, तुम इसमें सफर नहीं कर सकते?

यात्री:- पर मेरे साथ तो ये है।

टीटी:- ये कोई इंसान थोड़े है, ये तो आम हैं।

यात्री:- जी, लेकिन ये आम लंगड़ा है।

=================================

यात्री होटल में चेक इन करता है और बोलता है एक डबल रूम चाहिए…

होटल मैनेजर:- लेकिन सर आप तो अकेले हैं…

यात्री:- हां, लेकिन मैं एक शादीशुदा इंसान हूं तो मेरी इच्छा है कि बेड की दूसरी साइड खामोशी को एंजॉय करूं…

=================================

गुस्से में बीवी बोली:- मैं तंग आ गई हूं, रोज की किच किच से..
मुझे तलाक चाहिए..

पति:- ये लो चॉकलेट खाओ…

बीवी (मुस्कराते हुए): तुम मुझे मना रहे हो न..

पति:- नहीं रे पगली.. वो कहते हैं न कि कुछ अच्छा करने से पहले मीठा हो जाए..

=================================

लड़का – एक किस कर लूं क्या

लड़की – नहीं पहले मेरी बात सुनो

लड़की – जानू मुझे नया लैपटॉप दिला दो ना

लड़का – क्यों पुराना वाला कहां गया

लड़की – पुराना वाला नया फोन दिला रहा है
लड़का अब तक बेहोश है

=================================