Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Funny jokes oct month naagin and santa aur police and aadmi - Sabguru News
होम Humor पुलिस ने एक को छोड़कर सभी का चालान काटा। बाकियों ने पूछा: इसे क्यों छोड दिया ?

पुलिस ने एक को छोड़कर सभी का चालान काटा। बाकियों ने पूछा: इसे क्यों छोड दिया ?

0
पुलिस ने एक को छोड़कर सभी का चालान काटा। बाकियों ने पूछा: इसे क्यों छोड दिया ?
funny jokes sep month banta and santa aur raju and pappu

पहले एक ने रैड लाइट जंप की,
पीछे से 5 और ने की।

पुलिस ने पहले को छोड़कर सभी का चालान काटा।

बाकियों ने पूछा: “इसे क्यों छोड दिया?”

इंस्पेक्टर:
यह हमारा ही आदमी है ये वापस जाएगा
रैड लाइट जंप करेगा और तुम जैसे 4-5 को फिर फंसवाएगा।
हमें भी टार्गेट पूरे करने होते हैं।। 😀

==================================

पत्नि सो रही थी, उसके पैरो के पास एक नागिन कुण्डली लगा के बैठी थी।

सन्ता धीरे से बोला : डस ले…. डस ले….

नागिन बोली:
कमीने !
चरण स्पर्श करने आई हूँ।

गुरु हैं हमारी। 😛

==================================

एक औरत ने पंडित जी से घर की खुशहाली का उपाय पूंछा …

पंडित जी .. बेटी पहली रोटी गाय को खिलाया करो और आखिरी रोटी कुत्ते को …

औरत.. पंडित जी मैं ऐसा ही करती हूँ …
पहली रोटी खुद खाती हूँ …और …

आखिरी रोटी अपने पति को खिलाती हूँ 😀

पंडित बेहोश!!

==================================

डॉक्टर :-तबियत कैसी है..?

बंता :-पहले से ज्यादा खराब है…

डॉक्टर :-दवाई खा ली थी.?

बंता :-खाली नहीं थी भरी हुई थी…

डॉक्टर :- मेरा मतलब है दवाई ले ली थी.?

बंता :-जी आप ही से तो ली थी…

डाक्टर :-बेवक़ूफ़ !! दवाई पी ली थी.?

बंता :-नहीं जी,, दवाई नीली थी…

डॉक्टर :-अबे गधे !! दवाई को पी लिया था.?

बंता :-नहीं जी,, पीलिया तो मुझे था…

डॉक्टर :-उल्लू के पट्ठे !! दवाई को खोल के मुँह में रख लिया था.?

बंता :-नहीं आप ही ने तो कहा था कि फ्रिज में रखना…..

डॉक्टर :-अबे क्या मार खायेगा..?

बंता :-नहीं दवाई खाऊंगा…

डॉक्टर :-निकल साले, तू पागल कर देगा…

बंता :-जा रहा हूँ, फिर कब आऊँ..?

डॉक्टर :-मरने के बाद…

बंता :-मरने के कितने दिन बाद.?

डॉक्टर बेहोश।

==================================

चाचा वोट डालकर बाहर आए
और पोलिंग एजेंट से पूछा: तेरी चाची वोट डाल गई क्या ?

एजेंट ने लिस्ट चेक कर के कहा: जी चाचा वह वोट डाल गई!!

चाचा भरे गले से बोले:
जल्दी आता तो शायद मिल जाती,

पोलिंग एजेंट: क्यो चाचा आप साथ नही रहते ?

चाचा: बेटा उसे मरे हुए 15 साल हो गए हर बार वोट डालने आती है पर मिलती नही  !😂