Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
funny jokes sep month santa and banta aur kalu and lajo - Sabguru News
होम Humor बंता पत्नी में जमकर झगड़ा हुआ

बंता पत्नी में जमकर झगड़ा हुआ

0
बंता पत्नी में जमकर झगड़ा हुआ
funny jokes sep month santa and banta aur kalu and lajo
funny jokes sep month santa and banta aur kalu and lajo
funny jokes sep month santa and banta aur kalu and lajo

बंता पत्नी में जमकर झगड़ा हुआ। पति दुखी होकर एक सत्संग में चला गया।

वापस आया तो पत्नी ने पूछा- कहां गए थे।

पति बोला- प्रवचन सुनने।

पत्नि बोली- कुछ असर पड़ा या नहीं।

पति कुछ नहीं बोला और अपनी पत्नी को गोद में उठा लिया।

पत्नी शरमाते हुए बोली- क्या प्रवचन में रोमांस करने के लिए कहा है?

पति (लंबी सांस छोड़ते हुए)- नहीं, महात्मा जी का कहना है कि अपने दुःख खुद उठाओ…

=====================================

पुलिस वाला चौराहे पर चैकिंग कर रहा था।

पुलिस वाला – इस नीले बैग में क्या है?

पप्पू – बताते हैं,

पुलिस वाले ने फिर पूछा – अरे क्या है इसमें?

पप्पू – बताते हैं, बताते हैं।

पुलिस वाला उसको जीप में डाल के थाने ले गया,

बम की जांच कमेटी बुलाई गई…

जैसे ही बैग को खोला,

हवलदार – साहब इसमें तो बतासे हैं,

पुलिसवाला – साले इसमें बतासे हैं, तो इतनी देर से बोल क्यों नहीं रहा?

पप्पू – इत्ती देल से यही तो बता लहा था, ती इतमें बताते हैं बताते हैं।

पुलिसवाला बेहोश।

=====================================

पति (पत्नी से)- आज मैंने सात मक्खियां मारीं, तीन नर, चार मादा।

पत्नी- तुम्हें कैसे पता कि कौन नर है, कौन मादा?

पति- ‘तीन मक्खियां सिगरेट के पैकेट पर बैठी थीं। चार आईने के सामने।

=====================================

लड़की अपने बॉयफ्रेंड को अपनी मम्मी से मिलवाने ले गई,

दूसरे दिन..

गर्लफ्रेंड- मेरी मम्मी को तुम बहुत पसंद आए।

बॉयफ्रेंड- चल पगली… कुछ भी हो…. मैं शादी तो तुमसे ही करूंगा….

मम्मी से बोलना मुझे भूल जाएं…

=====================================

पप्पूः- यार, लड़कियों का ही अच्छा है।

शादी से पहले पापा की परी होती हैं और शादी के बाद घर की लक्ष्मी हो जाती हैं।

फेकूः- …और लड़के?

पप्पूः- लड़कों का क्या, शादी से पहले पापा से मार खाते हैं और शादी के बाद बीवी से!

=====================================

बंता- इतना परेशान क्यों है…

संता – अरे यार, मैंने अपनी गर्लफ्रेंड को दो बड़े-बड़े टैडी बियर गिफ्ट किए थे…

बंता – तो इसमें परेशान होने की क्या बात है…

संता – उसकी मम्मी ने दोनों की रूई निकलवा कर 2 तकिए भरवा लिए…

=====================================