Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
funny jokes sep month teacher and student aur banta and santa - Sabguru News
होम Humor एक पाकिस्तानी लड़के ने भारत के स्कूल में एडमिशन लिया

एक पाकिस्तानी लड़के ने भारत के स्कूल में एडमिशन लिया

0
एक पाकिस्तानी लड़के ने भारत के स्कूल में एडमिशन लिया
funny jokes apr month santa and banta aur pappu and banta
funny jokes sep month teacher and student aur banta and santa
funny jokes sep month teacher and student aur banta and santa

टेक्नोलॉजी के तमाशे:-

एक पत्नी सुबह-सुबह बिस्तर से सीधे उठकर मेकअप कर रही थी।
तभी पति की भी आँख खुल गयी।

पति-
पगला गयी हो क्या, सुबह सुबह मेकअप।

पत्नी-
चुपचाप लेटे रहो, मुझे अपना फोन खोलना है,
उसमें चेहरा पहचान कर खुलने वाला लॉक लगा दिया था,
और अब वह मुझे पहचान नही रहा है।

पति- :-O :-O

=====================================

भक्त : बाबा मेरी शादी नहीं हो रही.!

निर्मल बाबा : तस्वीर किसकी रखते हो जेब में.?

भक्त : नरेन्द्र मोदी की.!

निर्मल बाबा :
वहीँ कृपा रुकी हुई है,
दिग्विजय सिंह की तस्वीर रखा करो जेब में !
बुढ़ापे तक शादी होती रहेगी।

=====================================

संता:- खाली पेपर को बार-बार चूम रहा था।

बंता:- ये क्या है?

संता:- लव लेटर है।

बंता:- मगर ये तो खाली है।

संता:- आज कल बोलचाल बंद है।

=====================================

एक पाकिस्तानी लड़के ने भारत के स्कूल में
एडमिशन लिया।

टीचर- तुम्हारा नाम क्या है?

लड़का- अहमद।

टीचर- अब तुम भारत में हो,
इसलिए आज से तुम्हारा नाम हम रवि रखते है।

लड़का घर पहुंचा…

मां- पहला दिन कैसा रहा अहमद?
लड़का- मैं अब भारतीय हूं
और आगे से मुझे रवि कहकर पुकारना।

मां और पापा ने यह सुनते ही उसकी
जमकर
धुनाई कर दी।

शरीर पर चोट के निशान लिए अगले दिन
वह स्कूल पहुंचा।

टीचर- क्या हुआ रवि ?

लड़का- मेरे भारतीय बनने के 4 घंटे बाद
ही मुझपर 2 पाकिस्तानियों ने हमला कर दिया !!

=====================================

रामजी घर छोड़ गए तो मर्यादा पुरूषोत्तम बन गए।

कृष्ण घर छोड़ गए तो कर्मयोगी और जगतगुरू बन गए।

सिद्धार्थ घर छोड़ गए तो गौतम बुद्ध बन गए।

गांधीजी घर छोड़ गए तो महात्मा और राष्ट्रपिता बन गए।

मोदी जी घर छोड़ गए तो PM बन गए।

योगी घर छोड़ गए तो CM बन गए।

घर छोड़ दो रे , बहुत स्कोप है ।

=====================================

पत्नी अंग्रेजी की किताब पढ़ रही थी.

उसने अपने पति से पूछा:
अजी सुनिए, ये Complete और Finish में क्या फर्क होता है?

पति:- अगर शादी सही लड़की से हो गयी तो समझो की जिंदगी Complete
और अगर गलत लड़की से हो गयी तो समझो की जिंदगी Finish…

=====================================