
विजयवाड़ा। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री जी किशन रेड्डी ने रविवार को आंध्र प्रदेश के सीतारमपुरम में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन किया।
रेड्डी ने इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उनसे राज्य में पार्टी को मजबूत करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को प्रदेश में पार्टी के विस्तार और मजबूती के लिए मिलकर काम करना चाहिए। पिछले छह वर्षों के दौरान किये गये विकास कार्यों को जनता के बीच लेकर जाएं।
उन्होंने कहा कि भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं मिलकर काम करने की जरुरत है और मुझे विश्वास है कि भाजपा आंध्र प्रदेश में एक मजबूत राजनीति पार्टी बनकर उभरेगी।
इस मौके पर प्रदेश पार्टी अध्यक्ष सोमू वीरराजू, सांसद जीवीएल नरसिम्हा राव, पार्टी महासचिव एन विष्णुवर्धन रेड्डी प्रदेश पार्टी प्रभार सुनिल देवधर, कन्ना लक्ष्मीनारायण और रावेल किशोर बाबू भी उपस्थित रहे।