Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
गजेन्द्र सिंह शेखावत राजस्थान भाजपा के नए प्रदेशाध्यक्ष, मंत्रिमंडल में होगा फेरबदल?
होम Breaking गजेन्द्र सिंह शेखावत राजस्थान भाजपा के नए प्रदेशाध्यक्ष, मंत्रिमंडल में होगा फेरबदल?

गजेन्द्र सिंह शेखावत राजस्थान भाजपा के नए प्रदेशाध्यक्ष, मंत्रिमंडल में होगा फेरबदल?

0
गजेन्द्र सिंह शेखावत राजस्थान भाजपा के नए प्रदेशाध्यक्ष, मंत्रिमंडल में होगा फेरबदल?
Gajendra Singh Shekhawat to be Rajasthan BJP new chief
Gajendra Singh Shekhawat to be Rajasthan BJP new chief
Gajendra Singh Shekhawat to be Rajasthan BJP new chief

जयपुर। केन्द्रीय मंत्री और जोधपुर से सांसद गजेन्द्र सिंह शेखावत को भारतीय जनता पार्टी राजस्थान का नया प्रदेशाध्यक्ष बनाया गया है। शेखावत फिलहाल ग्रीस के दौरे पर हैं। उनके प्रदेशाध्यक्ष बनने के संबंध में गुरुवार को पार्टी अधिकारिक रूप से ऐलान कर सकती है।

भाजपा राजस्थान के अध्यक्ष पद से अशोक परनामी के इस्तीफे के बाद तुरंत बाद ही नए अध्यक्ष को लेकर चर्चाएं तेज हो गई थी। अध्यक्ष पद को लेकर एक दर्जन दावेदार रहे। अध्यक्ष पद के लिए संघनिष्ठ एक पूर्व प्रचारक के भी नाम की खूब चर्चा में रहा। इस बीच यह भी संकेत हैं कि राज्य के मंत्रिमंडल में बदलाव होगा।

सूत्र बताते हैं कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने  राजस्थान में बीजेपी की कमान शेखावत को सौंपने का फैसला लिया है।  शेखावत जोधपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से 16वीं लोकसभा में भाजपा सांसद हैं और केंद्र में नवनियुक्त राज्य कृषि मंत्री हैं।

शेखावत को प्रदेशाध्यक्ष बनाए जाने की अधिकारिक घोषणा से पहले ही भाजपा के कई विधायक और नेताओं ने उन्हें बधाई देने का सिलसिला शुरू कर दिया। बीती रात से ही फेसबुक और व्हाट्सअप पर बधाई वाले मैसेज खूब वायरल हो रहे हैं।

राजे नहीं चाहतीं थी परनामी हटें!

सूत्र बताते हैं कि प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी को हटाने को लेकर एक अप्रेल को दिल्ली में अमित शाह और मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के बीच हुई बैठक में सहमति बन गई थी। वसुंधरा का तर्क था कि पार्टी के प्रदेश संगठन में अगर बदलाव होता है तो उन राज्यों में भी बदलाव होना चाहिए, जहां उपचुनाव में पार्टी हारी है।

मंत्रीमंडल में फेरबदल के संकेत

नए अध्यक्ष के आने के बाद कुछ मंत्रियों को संगठन में भेजा जा सकता है। नए चेहरों को मंत्रीमंडल में शामिल किए जाने की संभावना है। परनामी को भी मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है। हैल्थ और यूडीएच मंत्री बदले जा सकते हैं।