Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Galie Boy movie earns 100 crores in box office - फिल्म गली बॉय ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ की कमाई की - Sabguru News
होम Entertainment Bollywood फिल्म गली बॉय ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ की कमाई की

फिल्म गली बॉय ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ की कमाई की

0
फिल्म गली बॉय ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ की कमाई की
Galie Boy movie earns 100 crores in box office
Galie Boy movie earns 100 crores in box office
Galie Boy movie earns 100 crores in box office

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की जोड़ी वाली फिल्म गली बॉय ने 100 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। जोया अख्तर के निर्देशन में बनी गली बॉय वेलेनटाइन डे के अवसर पर 14 फरवरी को प्रदर्शित हुयी है।

यह फिल्म एक रैपर की कहानी पर आधारित है। फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट ने मुख्य भूमिकाएं निभायी है। फिल्म का बजट 50 से 55 करोड़ के बीच बताया जाता है। फिल्म को दुनिया भर में 4101 स्क्रीन्स पर रिलीज़ किया गया है जिसमें से भारत में 3350 और ओवरसीज में 751 स्क्रीन्स शामिल हैं।

गली बॉय ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। रणवीर सिंह के लिए यह शानदार उपलब्धि है, जिनकी पिछली फिल्म सिंबा ने 200 करोड़ से अधिक का कलेक्शन किया था। गली बॉय, वर्ष 2019 में उरी सर्जिकल स्ट्राइक के बाद दूसरी फिल्म है जिसने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ की कमाई की है।

फिल्म गली बॉय, रैपर डिवाइन उर्फ विवियन फर्नांडीस और नैज़ी उर्फ़ नावेद शेख की लाइफ़ की कहानी पर है। धारावी के रैपर के संघर्ष और उसके सपनों को दिखाती इस कहानी में एक नौजवान मुराद (रणवीर सिंह) जीवन की तमाम विपरीत परिस्थितियों में रहा है। वह अपनी बचपन की गर्लफ्रेंड सफीना (आलिया भट्ट) के साथ एक आम ज़िंदगी जी रहा है। लेकिन, साथ ही साथ उसे लिखने का जुनून है।