

भिंड। मध्यप्रदेश के भिंड जिले के नयागांव थाना क्षेत्र में घर पर अकेली बालिका काे जबरन शराब पिलाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कृत्य किया गया है।
पुलिस सूत्रों ने अनुसार पीडित बालिका द्वारा कल नयागांव थाने में इस मामले की शिकायत की गयी है। पीडिता ने पुलिस को बताया कि गत 11 मई को उसके परिजन रिश्तेदारी में गए थे। वह घर पर अकेली थी।
रात के समय उसके पड़ोस का एक युवक जितेन्द्र शाक्य अपने दोस्त रोहित जाटव और छोटू शाक्य को लेकर उसके घर में घुस आया।
जितेन्द्र ने किशोरी को जबरन शराब पिलाई। साथ ही जितेन्द्र और उसके दोस्तों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने किशोरी की रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सभी आरोपी फरार है।