Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
gang rape by teenager in Mahoba, two accused arrested - महोबा में 14 साल की लडकी से गैंगरेप, दो आरोपी अरेस्ट - Sabguru News
होम Headlines महोबा में 14 साल की लडकी से गैंगरेप, दो आरोपी अरेस्ट

महोबा में 14 साल की लडकी से गैंगरेप, दो आरोपी अरेस्ट

0
महोबा में 14 साल की लडकी से गैंगरेप, दो आरोपी अरेस्ट
gang rape by teenager in Mahoba, two accused arrested
gang rape by teenager in Mahoba, two accused arrested
gang rape by teenager in Mahoba, two accused arrested

महोबा। उत्तर प्रदेश के महोबा के सदर कोतवाली क्षेत्र में शादी समारोह में शामिल होकर लौट रही एक किशोरी से रास्ते में रोककर सामूहिक दुष्कर्म किया गया।

पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को यहां बताया कि बांदा जिले की निवासी 14 वर्षीय किशोरी मध्यप्रदेश में शादी समारोह से बुधवार देर शाम घर लौट रही थी। तभी महोबा में बस अड्डा से तीन युवकों ने उसे अगवा कर लिया और पास के एक मकान में ले जाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी उसे बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गए।

उन्होंने बताया कि आज सुबह किशोरी को सड़क किनारे पड़ा देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। किशोरी के बयान के आधार पर पुलिस ने नरेश नामदेव और कासिम नाम के आरोपियों को गिरफ्तार कर दुष्कर्म और पॉक्सो कानून की धाराओं में जेल भेज दिया है।