Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
अशोक गहलोत का जन्मदिन आज, प्राकृतिक आपदा के चलते सभी कार्यक्रम रद्द
होम Rajasthan Alwar अशोक गहलोत का जन्मदिन आज, प्राकृतिक आपदा के चलते सभी कार्यक्रम रद्द

अशोक गहलोत का जन्मदिन आज, प्राकृतिक आपदा के चलते सभी कार्यक्रम रद्द

0
अशोक गहलोत का जन्मदिन आज, प्राकृतिक आपदा के चलते सभी कार्यक्रम रद्द
गहलोत ने प्राकृतिक आपदा पर दुख जताते हुये जन्म दिन पर कार्यक्रमों को रद्द किया
 गहलोत ने प्राकृतिक आपदा पर दुख जताते हुये जन्म दिन पर कार्यक्रमों को रद्द किया
गहलोत ने प्राकृतिक आपदा पर दुख जताते हुये जन्म दिन पर कार्यक्रमों को रद्द किया

जयपुर। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में आयी प्राकृतिक आपदा में मारे गये लोगों और एक सौ से अधिक लोगों के घायल होने पर दुख जताते हुये आज अपना जन्म दिन पर आयोजित कार्यक्रमों को रद्द करने की घोषणा की है।

गहलोत ने आज ट्वीट कर कहा कि प्रदेश में कल रात आये आंधी तुफान से 22 से अधिक लोगों के मरने और एक सौ से अधिक लोगों के घायल होने के समाचार मिले है जो बहुत दुखद है। उन्होंने प्रदेश के भरतपुर, अलवर और धौलपुर में आये तूफान से मृत लोगों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की है।

उन्होंने ट्वीट कर कहा कि इस आपदा की घडी में मैं आज अपने जन्म दिन पर आयोजित होने वाले रक्तदान और जनहित के कार्यों को छोड़कर शेष सभी कार्यक्रम को रद्द करता हूं और कार्यकर्ताओं से जन्म दिन सादगी से मनाने का आग्रह करता हूं।  गहलोत ने आज जन्म दिन की शुभकामना देने उनके आवास पर पहुचें भारी संख्या में कार्यकर्ताओं से बुके और मिठाई लेने से इंकार कर दिया।

राजस्थान में तेज अंधड और तूफान ने ली 34 लोगों की जान