Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
महान जर्मन फुटबॉल खिलाड़ी गर्ड मुलर का निधन - Sabguru News
होम World Europe/America महान जर्मन फुटबॉल खिलाड़ी गर्ड मुलर का निधन

महान जर्मन फुटबॉल खिलाड़ी गर्ड मुलर का निधन

0
महान जर्मन फुटबॉल खिलाड़ी गर्ड मुलर का निधन

बर्लिन। जर्मनी और बायर्न म्यूनिख फुटबॉल क्लब के महान फुटबॉल खिलाड़ी तथा फुटबॉल इतिहास में सर्वश्रेष्ठ गोल स्कोर में से एक गर्ड मुलर का यहां रविवार को निधन हो गया। वह 75 वर्ष के थे। उनके पूर्व क्लब बायर्न म्यूनिख ने रविवार को इसकी जानकारी दी।

मुलर अपने पीछे पत्नी उस्ची और एक बेटी को छोड़ गए हैं। नेशन बॉम्बर के नाम से प्रख्यात इस विश्व और यूरोप चैंपियन ने 32 वर्षों तक 14 गोल के साथ विश्व कप में सर्वकालिक गोल करने का रिकॉर्ड बनाया था।

उन्होंने पश्चिम जर्मनी के लिए खेलते हुए 62 मैचों में 68 गोल किए, जिसमें नीदरलैंड के खिलाफ 1974 विश्व कप फाइनल में विजयी गोल भी शामिल है। वह 1972 की यूरोपीय चैंपियनशिप और 1974 की विश्व कप जीत में जर्मन टीम का हिस्सा थे।

मुलर ने बुंडेसलीगा के दिग्गज बायर्न म्यूनिख फुटबॉल क्लब में भी 15 साल बिताए, जहां उन्होंने 427 लीग मैचों में रिकॉर्ड 365 गोल किए। क्लब ने एक बयान में कहा कि आज उनके लिए दुनिया रुक सी गई है। क्लब के साथ-साथ दुनिया भर में उनके प्रशंसकों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।