Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
पति की हैवानियत : पत्नी के नाजुक अंगों पर चलाई ब्लेड - Sabguru News
होम Breaking पति की हैवानियत : पत्नी के नाजुक अंगों पर चलाई ब्लेड

पति की हैवानियत : पत्नी के नाजुक अंगों पर चलाई ब्लेड

0
पति की हैवानियत : पत्नी के नाजुक अंगों पर चलाई ब्लेड

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश में गाजीपुर के बड़ेसर क्षेत्र में एक व्यक्ति ने पत्नी के साथ हैवा‍नियत की हदे पार कर हुए नाजुक अंगों पर ब्लेड से वार कर गंभीर चोट पहुंचाई। इस संबंध में पीड़िता ने आज पुलिस महिला प्रकोष्ठ में मामला दर्ज कराया है।

पुलिस के अनुसार अलावलपुर निवासी पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा को आपबीती सुनाते हुये कहा कि उसका विवाह 28 मई 2013 को अलावलपुर गांव निवासी अरविंद शर्मा के साथ हुआ था। शादी के बाद पति विदेश चला गया।

विदेश से आने के बाद पति उसे आए दिन प्रताडि़त करने लगा। उसने इसकी शिकायत पुलिस महिला प्रकोष्ठ को दी थी। पुलिस के समझाने पर पिछली 11 मार्च को अरविंद उसे घर ले गया।

इसके बाद पिछले गुरुवार को अरविंद ने पत्नी के नाजुक अंगों पर ब्लेड एवं नुकीले हथियार से वार किया जिससे पत्नी बेहोश हो गई। आरोपी ने उसके बालों को भी काट दिया। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।