

विदिशा। मध्यप्रदेश के विदिशा जिले के राईखेड़ा क्षेत्र में एक लड़की के साथ दुष्कर्म के बाद उसे यहां अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि लड़की की भी पहचान की जा रही है। उसे इलाज के लिए यहां जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कल अज्ञात व्यक्ति ने लड़की के साथ दुष्कर्म के बाद उसे नाले में फेक दिया।
लोगों ने लड़की के नाले में पड़े हाेने की सूचना पुलिस को दी और पुलिस सक्रिय हुई। इसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।