Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
चोरी छिपे कराई जा रही थी शादी, पुलिस को देखते ही भाग छूटे दूल्हा-दुल्हन - Sabguru News
होम Breaking चोरी छिपे कराई जा रही थी शादी, पुलिस को देखते ही भाग छूटे दूल्हा-दुल्हन

चोरी छिपे कराई जा रही थी शादी, पुलिस को देखते ही भाग छूटे दूल्हा-दुल्हन

0
चोरी छिपे कराई जा रही थी शादी, पुलिस को देखते ही भाग छूटे दूल्हा-दुल्हन

कुशीनगर। उत्‍तर प्रदेश में कुशीनगर के गुरमिया गांव में पुलिस ने गुपचुप निकाह करा रहे मौलवी समेत दो लोगों को गिरफ्तार करने का दावा किया है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि पुलिस की छापामारी के दौरान लड़का.लड़की मौके से फरार हो गए। दोनों बाहर जिले के बताए जा रहे हैं। पुलिस हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ कर रही है।

उन्होने बताया कि मंगलवार रात पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि गुरमिया गांव में बाहर से अलग.अलग संप्रदाय के लड़का.लड़की को बुलाकर गांव के अरमान नामक युवक के घर में चुपके से निकाह कराया जा रहा है। अधिकारियों ने तत्‍काल छापामारी करने का निर्देश दिया।

फोर्स के साथ रात करीब आठ बजे छापा मारा गया लेकिन पुलिस के पहुंचते ही लड़का.लड़की मौके से फरार हो गए। जिस घर में शादी थी उसमें एक मौलवी और इमरान नाम का लड़का मिला। दोनों को पकड़ कर पुलिस थाने ले गई।

पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि लड़का और लड़की गुरमिया गांव से बाहर के जरूर हैं लेकिन दोनों अलग.अलग धर्म को मानने वाले नहीं हैं। लड़की आजमगढ़ के आजमगढ़ के मुबारकपुर थाना क्षेत्र की निवासी है और लड़का कसया के ही अहिरौली गांव का। कसया की पुलिस ने पूरी जानकारी मुबारकपुर थाने को दे दी है। पकड़े गए युवक और मौलवी को रिहा कर दिया गया है।

जिसका मकान थाए वह युवक और मौलवी पुलिस को मिले। दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए पुलिस थाने ले आई। पुलिस ने पूछताछ के बाद निकाह करने आए लड़के.लड़की का भी पता लगा लिया। दोनों के सामने आने के बाद स्पष्ट हो गया कि दोनों एक ही धर्म के हैं। मामलाए लव जिहाद का नहीं है। कसया पुलिस ने लड़की के बारे में पता करने के लिए मुबारकपुर पुलिस से संपर्क किया तो पता चला कि वहां उसके अपहरण का केस दर्ज कराया गया है।

कसया के थानेदार इंस्‍पेक्टर संजय कुमार ने बताया कि लड़की के मिलने की जानकारी मुबारकपुर पुलिस को दे दी गई है। वहां से आगे की कार्रवाई होगी। दोनों ने खुद के बालिग होने का भी प्रमाण दिया है। लड़की के परिवार के लोग निकाह के खिलाफ थेए इसलिए दोनों ने यहां से निकाह का निर्णय लिया था।