Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
गोदरेज इंटेरिओ इंडेक्स ने दर्शाया देशभर के घरों का निर्णयसत्ता का असली चित्र - Sabguru News
होम Business गोदरेज इंटेरिओ इंडेक्स ने दर्शाया देशभर के घरों का निर्णयसत्ता का असली चित्र

गोदरेज इंटेरिओ इंडेक्स ने दर्शाया देशभर के घरों का निर्णयसत्ता का असली चित्र

0
गोदरेज इंटेरिओ इंडेक्स ने दर्शाया देशभर के घरों का निर्णयसत्ता का असली चित्र

होम फर्निशिंग के बारे में निर्णयों में बंगलोर और कोलकाता में पारिवारिक जनतंत्र मुंबई और अहमदाबाद में घर के पुरुषों का और चंडीगढ़, हैदराबाद में महिलाओं का निर्णय होता है अंतिम। 

मुंबई, 22 अप्रैल, 2019: गोदरेज इंटेरिओ इंडेक्स के हाल ही में आए हुए नतीजों के अनुसार कोलकाता में 65% और बंगलोर में 58% घरों में फर्नीचर, घर की सजावट की चीजों को चुनने में घर के सभी सदस्य साथ मिलकर फैसला करते हैं। इसी मामले में पुरे देशभर की औसत मात्रा केवल 45% है। हैदराबाद और चंडीगढ़ शहरों में तस्वीर अलग है। हैदराबाद में 55% घरों और चंडीगढ़ में 48% घरों में घर की सजावट में महिलाओं का फैसला अंतिम माना जाता है। इन नतीजों में कुछ शहर ऐसे भी पाए गए हैं, जहाँ वीटो पावर घर के पुरुषों के हाथों में है। मुंबई में लगभग एक तिहाई (31%) और
अहमदाबाद में 30% परिवारों में पुरुष निर्णय लेते हैं।

महिलाओं के अधिकारों का पारंपरिक स्थान मानी जाने वाली रसोई के मामले में, कोलकाता में 65% परिवारों और बंगलोर में 58% परिवारों में लोकतांत्रिक निर्णय लिए जाते हैं, और परिवार के सभी सदस्य मिलकर फर्नीचर पर निर्णय लेते हैं। गोदरेज इंटेरिओ इंडेक्स 1 से पता चलता है कि भारतीय घरों में घर के सामान के चयन की प्रक्रिया कैसे की जाती है। अहमदाबाद, कोलकाता, पुणे, लखनऊ, बैंगलोर और मुंबई इन शहरों में, पुरुष घर की सजावटी चीजों के फैसलों में पुरुष आगे होते हैं, जबकि चेन्नई, दिल्ली, चंडीगढ़ और हैदराबाद में महिलाएं निर्णय लेती हैं।

उदाहरण के तौर पर, मुंबई में सर्वेक्षण में हिस्सा लेने वालों में से एक तिहाई (31%) लोगों ने कहा कि फर्नीचर के चयन के मामले में घर पुरुष सदस्य निर्णय लेते हैं, जबकि 17% ने कहा कि घर की महिलाएं निर्णय लेने में अग्रणी हैं। इसके विरुद्ध तस्वीर, चंडीगढ़ में मिली, 48% लोग महिलाओं के फैसले के प्रभाव से सहमत थे, केवल 19% लोगों ने कहा कि घरों में पुरुष सदस्य फर्नीचर का चयन करते हैं।

इस जानकारी के अनुसार, अलग-अलग ट्रेंड्स न केवल निर्णय प्रक्रिया में नहीं, बल्कि घर के विभिन्न कमरों में फर्नीचर के निर्णय भी घर के अलग-अलग सदस्य करते हैं। लिविंग रूम के फर्नीचर के निर्णय पुरुष लेते हैं यह अहमदाबाद से 23%, चेन्नई से 26% और बैंगलोर से 26% लोगों ने बताया। इन्ही शहरों में लिविंग रूम फर्नीचर की पसंद घर के महिलाओं की होती है यह क्रमशः 11%, 23% और 13% लोगों ने कहा है। लिविंग रूम फर्नीचर के बारे में, चंडीगढ़ में 32%, दिल्ली में 36% और हैदराबाद में 39% लोगों ने कहा कि यह निर्णय घर की महिलाएं लेती हैं, जबकि पुरुष यह निर्णय लेते है यह मानने वालों का अनुपात क्रमशः 17%, 13% और 9% है।

गोदरेज इंटेरिओ के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर श्री. अनिल माथुर ने कहा कि इंटेरिओ इंडेक्स एक रोचक तरीका है यह जानने का कि भारतीय शहरों में फर्नीचर की पसंद में घर के महिला और पुरुष सदस्यों में कौन अधिक प्रभावशाली है। उन्होंने कहा, “हमारे आंकड़ों के अनुसार, बैंगलोर और मुंबई में फर्नीचर के मामलों में निर्णयों में पुरुष आगे रहते हैं, इन सभी शहरों में 29%, 26% और 29% ने कहा कि बेडरूम फर्नीचर के निर्णय घर के पुरुष लेते हैं और क्रमशः 6% , 13% और 19% ने कहा घर की महिलाएं तय करती हैं। बेडरूम के सामान के मामले में, चंडीगढ़, हैदराबाद, कोलकाता और चेन्नई शहरों में, 54%, 61%, 31% और 37% लोगों ने कहा कि, घर की महिलाएं निर्णय लेती हैं और 28%, 25%, 15% और 22% लोग कहते हैं पुरुष निर्णय लेते हैं। घर के सदस्यों द्वारा साथ मिलकर निर्णय लेना भी बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है।”

श्री. माथुर ने कहा, “एक ब्रैंड होने के नाते हमारे उत्पादों और सेवाओं की गुणवत्ता में स्थिरता बनाए रखना हमारा उद्देश्य है, और हम अपने ग्राहकों को प्रदान किए जानेवाले अनुभवों और दृष्टिकोणों को भी बनाए रखते हैं। हम यह सुनिश्चित करते हैं कि परिवार का प्रत्येक सदस्य अपनी पसंद पूरी कर सके, पुरुषों और महिलाओं को अपनी पसंद पूरी करने के समान अवसर मिले। गोदरेज इंटेरिओ में हम घर के सभी सदस्यों की पसंद, जरूरतों के बारे में सचेत रहकर काम करते हैं।”