

गोल्ड कोस्ट। भारोत्तोलक सतीश कुमार शिवालिंगम ने भारोत्तोलन में स्वर्णिम कामयाबी को जारी रखते हुए भारत को 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में शनिवार को तीसरा स्वर्ण पदक दिला दिया।
सतीश ने 77 किलोग्राम वर्ग में कुल 317 किलोग्राम वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीता। सतीश ने स्नैच में 144 किलोग्राम और क्लिन एंड जर्क में 173 किलोग्राम वजन उठाया। उनका कुल भार 317 किलोग्राम रहा।
भारत का इन खेलों में यह तीसरा स्वर्ण पदक और कुल पांचवां पदक है। भारत को ये सभी पांच पदक भारोत्तोलकों ने दिलायीं। इससे पहले मीराबाई चानू और संजीता चानू ने स्वर्ण पदक जीते।